Oil Refinaries In India

List Of Oil Refinaries Of India | भारत के तेलशोधन कारखाना की सूची

India GeographyIndia GK

भारत के तेलशोधन कारखाना

Oil Refinaries In India

Introduction

भारतमें वर्तमान में 23 संचालित तेल शोधन कारखाना है और दो निर्माणाधीन। भारत के 23 संचालित तेलशोधन कारखाना में से 19 सार्वजानक क्षेत्र, 2 संयुक्त तथा 3 निजी क्षेत्र के हैं।

असम राज्य में तेलशोधन (Oil Refinary In Assam)

असम राज्य में चार तेलशोधन कारखाना है:- नूनमाटी, नमुलीगढ़ बोंगाईगांव तथा डिगबोई में। असम में सर्वाधिक चार तेलशोधन कारखाना अवस्थित है।

डिगबोई तेलशोधन कारखाना – डिगबोई, डिब्रूगढ़ जिला में अवस्थित है। भारत का पहला तेल शोधन कारखाना 1901 में डिगबोई में बनाया गया। एशिया की पहली तेलशोधन कारखाना है।इसका स्थापना असम ऑयल कंपनी लिमिटेड द्वारा किया गया था। (IOCL)

नूनमाटी तेलशोधन कारखाना – यह गुवाहाटी में अवस्थित है। इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड के द्वारा 1962 में स्थापित यह पहला तेल शोधन कारखाना है। सार्वजनिक क्षेत्र की यह पहला तेल शोधन कारखाना है। इसकी स्थापना रोमानिया देश के मदद से की गई थी।

Numaligarh Refinary Limited – यह असम राज्य के गोलाघाट जिला में अवस्थित है। (BPCL)

बोंगाईगांव तेलशोधन कारखाना – यह असम राज्य में अवस्थित है। (IOCL)

बरौनी तेल शोधन कारखाना – यह तेलशोधन कारखाना 1964 से बिहार (बेगूसराय) में कार्यरत है। यह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना रूस और रोमानिया देश के सहयोग से किया गया था। बरौनी गंगा नदी के तट पर अवस्थित है। (IOCL)

गुजरात तेलशोधन कारखाना – यह कोयली (बड़ौदा) में अवस्थित है। इसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड चलाती है। इसकी स्थापना रूस के सहयोग से किया गया था। यह तेल शोधन कारखाना 1965 से कार्यरत है। (IOCL)

मथुरा तेलशोधन कारखाना – यहां पर मुंबई हाई तथा बाड़मेर के मंगला से उत्पन्न खनिज तेल का शोधन होता है। इस तेल शोधन कारखाने के वजह से ताजमहल में बुरा प्रभाव पड़ता है। इसकी स्थापना 1983 में की गई थी। (IOCL)

हल्दिया तेलशोधन कारखाना – यह पश्चिम बंगाल में अवस्थित है। (IOCL)

पारादीप तेल शोधन कारखाना – यह भारत का सबसे नवीनतम तेल शोधन कारखाना है जो उड़ीसा के पारादीप में अवस्थित है। इसकी उद्घाटन 2016 में हुई है। यह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की 11वीं तेलशोधन कारखाना है। (IOCL)

Manglore Refinaries & Petro Chemical Limited – यह कर्नाटक में अवस्थित है। (ONGC)

तातीपाका तेलशोधन कारखाना – यह तेल शोधन कारखाना आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिला में अवस्थित है। इसकी स्थापना 2001 में की गई है। यह रिफाइनरी ONGC की पहली रिफाइनरी है। (ONGC)

विशाखापट्टनम तेलशोधन कारखाना – यह आंध्र प्रदेश में अवस्थित है। (HPCL)

कोच्चि तेलशोधन कारखाना – यह केरल राज्य में अवस्थित है। (BPCL)। सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी तेलशोधन कारखाना है। इसका तेल शोधन क्षमता 15.5 MMT है।

मनाली तेल शोधन कारखाना – यह तमिलनाडु के चेन्नई में अवस्थित है। (CPCL)

कावेरी बेसिन तेलशोधन कारखाना – यह तमिलनाडु के नरीमानम (नागापटनम) में अवस्थित है। (CPCL)

पानीपत तेलशोधन कारखाना – यह हरियाणा राज्य में अवस्थित है। (IOCL)

ट्रॉम्बे तेलशोधन कारखाना – यह मुंबई के समीप अवस्थित है। (HPCL)

माहुल तेल शोधन कारखाना – यह मुंबई में अवस्थित है। (BPCL)

संयुक्त क्षेत्र के तेल शोधन कारखाना

गुरू गोविंद सिंह भटिंडा ऑयल रिफाइनरी – यह पंजाब के भटिंडा में अवस्थित है यह रिफाइनरी HPCL और आर्सेलर मित्तल की संयुक्त उद्यम है।

BORL (Bharat Oman Refinaries Limited), बीना – यह मध्यप्रदेश के बीना में अवस्थित है यह BPCL और Oman Oil Company का संयुक्त उद्यम है।

निजी क्षेत्र के तेल शोधन कारखाना

भारत में तीन तेल शोधन कारखाना निजी क्षेत्र की है इनमें से दो जामनगर में स्थित है जो रिलायंस कंपनी का है।

Reliance Industries Limited – यह गुजरात के जामनगर में स्थित है। यह विश्व की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की तेलशोधन कारखाना है। यहां पर दो निजी क्षेत्र का तेलशोधन कारखाना है।

Essar Oil Limited – यह गुजरात के वादियार में अवस्थित है।

निर्माणाधीन तेल शोधन कारखाना

भारत में अभी दो निर्माणाधीन तेलशोधन कारखाना अवस्थित है बाड़मेर (राजस्थान) तथा रत्नागिरी (महाराष्ट्र) में।

बाड़मेर रिफायनरी – यह रिफाइनरी अभी निर्माणाधीन है। यह HPCL का है

रत्नागिरी रिफायनरी – यह रिफाइनरी अभी निर्माणाधीन है। यह HPCL, BPCL और IOCL की संयुक्त उद्यम है।

IOCL

Indian Oil Corporation Limited की स्थापना 1959 में की गई। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसके अंतर्गत कुल 11 तेल शोधन कारखाने है। 9 कारखाने प्रत्यक्ष रुप से IOCL के अंतर्गत आते हैं तथा 2 तेलशोधन कारखाने ( Manali & Narimanam) इसके अनुषंगी संस्थान Chennai Petrolium Corporation Limited के अंतर्गत आती है। IOCL के अंतर्गत आने वाली तेल शोधन कारखाना ही है बरौनी, बोंगाईगांव, डिगबोई, नूनमाटी (गुवहाटी), हल्दिया, कोयली, मथुरा, पारादीप और पानीपत।

ONGC

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन की स्थापना 1956 में की गई थी। यह भारत की शीर्षतम ऊर्जा कंपनी है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में अवस्थित है। 2010 में इसे महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया है। मंगलौर, तातीपाका में ओएनजीसी के द्वारा रिफाइनरी संचालित है।

Oil Refinaries In India

Preamble of Indian Constitution

https://youtu.be/tkthkcuRoTU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *