Important Glaciers Of India

List of Glaciers in Himalaya | हिमालय में स्थित हिमनद

India Geography

हिमालय के हिमनद

Important Glaciers Of India

काराकोरम श्रेणी में स्थित हिमनद

बतूरा ▶️ हिस्पार ▶️ चोगो लुग्मा ▶️ स्कामीर ▶️ ब्याफो ▶️ बालटोरा ▶️ सियाचिन ▶️ ससाइनी ▶️ रिमो

Note:- ससाइनी (158.4 किमी) सबसे बड़ा हिमनद है जबकि सियाचीन सबसे ऊंचा हिमनद है।

हिस्पार हिमनद (Hispar Glacier) – पाक अधिकृत कश्मीर के gilgit-baltistan में अवस्थित है। इसकी लंबाई 63 किलोमीटर है। यह विश्व की सबसे लंबी हिमनद प्रणाली है। हिस्पार नदी इसी हिमानी से निकलकर हुंजा नदी में मिल जाती है।

Diamir Glacier – यह गिलगित बालटिस्तान में काराकोरम श्रेणी पर अवस्थित है।

जास्कर श्रेणी के हिमनद

Machoi Glacier – यह हिमनद लद्दाख के जास्कर श्रेणी में अवस्थित है।

Darang Durung Glacier – यह लद्दाख में हिमालय के जास्कर श्रेणी में पेंसि ला दर्रे में अवस्थित है।

NunKun Glacier- यह लद्दाख में स्थित एक हिमानी है जो वह पर्वत श्रृंखला है नून और कुन। यह दोनों पिनाकल पर्वत द्वारा अलग किया गया हुआ है।

Safat Glacier- यह हिमानी लद्दाख में जास्कर श्रेणी में अवस्थित है।

Parkhachik Glacier – यह हिमानी लद्दाख में जास्कर श्रेणी में अवस्थित है।

Pensilungpa Glacier – यह हिमानी लद्दाख में जास्कर श्रेणी में अवस्थित है। यह बहुत तेजी से लुप्त होता हुआ हिमनद है।

जास्कर श्रेणी के ग्लेशियर

रूपल ग्लेशियर (Rupal Glacier) –यहगिलगित बालटिस्तान में अवस्थित है। इसे तसैन ग्लेशियर भी कहा जाता है। सिंधु की सहायक नदी, रूपल नदी इसी ग्लेशियर से निकलती है।

हिमाचल प्रदेश के हिमनद

लाहौल स्पीति में स्थित ग्लेशियर

हिमाचल प्रदेश के लाहुलस्पीति में कई ग्लेशियर पाए जाते हैं। लाहौल स्पीति मुख्यतः पीर पंजाल श्रेणी में अवस्थित है। यहां पर पाई जाने वाली ग्लेशियर निम्न है: -मिलांग, कुल्टी, मियार, तारागिरी, भागा, गोरा, शामुद्री, नीलकंठ, मुक्किला, शिपटिंग, तापन, बोलुनाग

सोनापानी हिमनद (Sonapani Glacier) – यह हिमनद हिमाचल प्रदेश के लाहुलसति जिले के चंद्र नदी घाटी में अवस्थित है। इसकी लंबाई 15 किलोमीटर है। यह पीर पंजाल श्रेणी की सबसे लंबी हिमनद है जो रोहतांग पास के समीप स्थित है। यह रोहतांग दर्रे से स्पष्ट दिखाई पड़ता है।

Note:- लाहौल और स्पीति हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला है जिसका मुख्यालय केलांग है। यह भारत का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला है। पहले लाहौल और स्पीति दो अलग-अलग जिले थे जिसे 1960 में मिलाकर एक जिला बनाया गया था। कुंजम पास लाहौल और स्पीति को जोड़ता है। रोहतांग दर्रा लाहौल और स्पीति को कुल्लू घाटी (हिमाचल प्रदेश) से जोड़ती है। यहां की मुख्य जनजनसंख्या बौद्ध संप्रदाय की है। यहां तीन प्रसिध्द बौद्ध मठ अवस्थित है:- की गोम्पा, टैबो और और कारदांग बौद्ध मठ।

बडा शिगडी (Bara Shigri Galicer) – सिगड़ी का स्थानीय भाषा में अर्थ ग्लेशियर होता है। यह हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लेशियर है। यह हिमनद भी हिमाचल प्रदेश के लाहुलसति जिले के चंद्र नदी घाटी में अवस्थित है। इसकी लंबाई 11 किलोमीटर है। इस हिमनद में एंटीमनी खनिज का भंडार है। इस हिमनद से चिनाब नदी को जल मिलता है। 1836 में इस जगह पर एक Avalanche आया था जिसके वजह से यहां पर चंद्रताल नामक झील की निर्माण हो गई है।

Gyephang Glacier (गेफांग हिमनद) – यह हिम्मत भी लाहुलस्पीति में अवस्थित है। इसे मणिमहेश के नाम से भी जाना जाता है। इसकी आकृति स्विट्जरलैंड में स्थित हिमनद मैटरहर्न की तरह है।

Note:- बड़ा शिगडी के समीप ही एक दूसरा ग्लेशियर है जिसका नाम छोटा शिगडीहै।

कांगड़ा जिला में स्थित ग्लेशियर

Bhadal Glacier – इस हिमानी से भादल नदी निकलती है जो रावी नदी जो रावी नदी की सहायक नदी है।

तांतगुरी ग्लेशियर – इस ग्लेशियर से तांतगुरी नदी निकलती है जो भागल नदी से मिल जाती है। इन दोनों नदियों के मिलन के बाद रावी नदी का उद्गम होता है।

The Lady Of Kelang – लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में स्थित ग्लेशियर की आकृति पीठ में बोझा उठाए हुए महिला की तरह दिखाई पड़ती है जिसे द लेडी ऑफ केलांग नाम से जाना जाता है।

Important Glaciers Of India

उत्तराखंड के हिमनद

पश्चिम से पूरब में क्रम

यमुनोत्री ▶️ गंगोत्री ▶️ बद्रीनाथ ▶️ चोराबारी ▶️ संतोपथ ▶️ मिलाम

गंगोत्री – इस हिमनद की लंबाई 28 किमी है। यह उत्तराखंड की सबसे लंबी हिमनद है। गंगोत्री हिमनद से गंगा नदी निकलती है। यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला में अवस्थित है। इसे गोमुख भी कहा जाता है तथा भागीरथी नदी का उत्पत्ति इसी हिमानी से होती है। यह महान हिमालय में अवस्थित है।

यमुनोत्री – यमुनोत्री हिमनद से यमुना नदी निकलती है। यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में अवस्थित है।

चोराबारी – चोराबारी हिमनद से मंदाकिनी नदी निकलती है। यह केदारनाथ के समीप अवस्थित है। इस हिमनद के पद पर एक झील है जिसका नाम चोराबारी झील से महात्मा गांधी सरोवर कर दिया गया है क्योंकि इस झील में महात्मा गांधी के भस्म प्रवाहित की गई थी।

संतोपथ – इस हिमनद से अलकनंदा नदी निकलती है। इसकी आकृति आराम कुर्सी की तरह है।

मिलाम – इस हिमनद से गौरीगंगा नदी निकलती है जो आगे चलकर काली नदी से मिल जाती है तथा यह नदी नेपाल के साथ भारत का सीमा बनाती है। यह कुमायूं हिमालय की सबसे बड़ी हिमनद है जो त्रिशूल शिखर में अवस्थित है।

पिंडारी – यह उत्तराखंड में कुमायूं हिमालय में अवस्थित है। टिंडर गंगा नदी यही से निकलती है।

खतलिंग ग्लेशियर – इस ग्लेशियर से भिलंगना नदी निकलती है।

Important Glaciers Of India

नेपाल में हिमनद

गोसाईथान हिमनद – नेपाल में गोसाईथान नामक हिमनद है जहां से कोशी नदी निकलती है।

सिक्किम में हिमनद

जेमु हिमनद – यहां जेमू नामक ग्लेशियर है जो नेपाल- सिक्किम में कंचनजंगा पर्वत पर अवस्थित है। इसकी लंबाई 26 किलोमीटर है। जिस ग्लेशियर से तीस्ता नदी निकलती है।

Note:- सिक्किम में राथोंग तथा लोनाक दो अन्य महत्वपूर्ण ग्लेशियर सिक्किम में स्थित है।

अरुणाचल प्रदेश में स्थित हिमनद

अरुणाचल प्रदेश में बीचोम, कांगतो और मंजोल हिमनद अवस्थित है।

Important Glaciers Of India

Brahmputra River Video

https://youtu.be/j_Q5DK-RAPQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *