Grassland Of The World & India | विश्व एवं भारत के प्रमुख घास मैदान

India GeographyIndia GK

विश्व/भारत के प्रमुख घास मैदान

Grassland Of The World

घास के मैदान वहां पाए जाते हैं जहां वनों की वृद्धि हेतु पर्याप्त और नियमित वर्षा नहीं होती है लेकिन यहां वर्षा की मात्रा इतनी कम भी नहीं होती है कि रेगिस्तान बन जाए। अर्थात घास का मैदान मध्यम वर्षा वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं। घास के मैदान प्रायः वनों स्थानों के बीच में स्थित होते हैं। पृथ्वी के 19% क्षेत्र पर घास के मैदान पाए जाते हैं। घास मैदानों के मृदा में उमस की मात्रा अधिक पाई जाने के कारण यह बहुत उपजाऊ होते हैं। घास के मैदानों को संक्रमणकालीन भूदृश्य (Transitional Landscape) भी कहा जाता है।घास के मैदानों को दो भागों में बांटा गया है उष्णकटिबंधीय घास के मैदान तथा समशीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान।

Note:-भारत के पूरे विभाग में 8% भाग में घास का मैदान पाया जाता है।

Tropical Grassland

उष्णकटिबंधीय घास मैदान उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा और दक्षिण गोलार्ध में मकर रेखा के बीच में पाई जाती है। इस क्षेत्र में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती है जिस वजह से यहां का मौसम गर्म होता है तथा ज्यादा बारिश की प्राप्ति होती है। छोटे-बड़े पौधे यहां बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं। उष्णकटिबंधीय घास के मैदान में पाई जाने वाली घांसो की ऊंचाई अपेक्षाकृत ज्यादा होती है।

GrasslandPostion
लानोसकोलंबिया, गुयाना और वेनेजुएला
कंपास/कंपोजब्राजील
सवानापूर्वी अफ्रीका
सेल्वासबोलीविया (अमेजन बेसिन)
पार्कलैंडदक्षिण अफ्रीका
पटानाश्रीलंका

सवाना (Savana)

यह एक उष्णकटिबंधीय घास का मैदान है जो उत्तरी मध्य अफ्रीका में पाया जाता है। यह घास का मैदान ऑस्ट्रेलिया में भी पाया जाता है। कीनिया में अवस्थित विश्व प्रसिद्ध मसाईमारा राष्ट्रीय उद्यान इसी घास के मैदान में अवस्थित है। मसाई जनजाति इसी मैदान में पशु चारण करते हैं।

पार्कलैंड (Parkland)

सवाना घास के मैदान दक्षिण अफ्रीका में भी पाया जाता है जिसे वहां स्थानीय भाषा में पार्कलैंड कहा जाता है।

लानोस (Llanos)

यह साउथ अमेरिका के वेनेजुएला, गुयाना एवं कोलंबिया देश में पाया जाने वाला उष्णकटिबंधीय घास का मैदान है। ओरीनिको नदी बेसिन में इस घास मैदान का विकास हुआ है। यहां पाई जाने वाली झांसी 3 मीटर तक लंबी होती है। वेनेजुएला का मराकाइबो झील पेट्रोलियम के उत्पादन में विश्व प्रसिद्ध है जो इसी क्षेत्र में पड़ता है।

कंपास (Compass)

यहां घास का मैदान मुख्य रूप से ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी में पाया जाता है। यह मैदान कॉफी की खेती के लिए प्रसिद्ध है। ब्राजील में कॉफी के बागान को फजेंडा कहा जाता है।

पुस्टाज (Pustaz)

यह एक उष्णकटिबंधीय घास का मैदान है जो पोलैंड हंगरी और ऑस्ट्रिया में पाया जाता है। स्टे्पी घास के मैदान का ही हिस्सा है लेकिन इसे स्थानीय भाषा में पुस्टाज कहा जाता है। यहां काली मिट्टी पाई जाती है इस क्षेत्र में चीनी की सर्वाधिक खेती होती है। यहां Beta Vulgaris नामक पौधे के जड़ में सुक्रोज का सांद्रण ज्यादा पाया जाता है। गेहूं की खेती भी यहां प्रचुरता से की जाती है।

Trick:- PoHA (Poland, Hungry, Austria)

Temperate Grassland

समशीतोष्ण कटिबंधीय घास मैदान उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा से आर्कटिक रेखा तक तथा दक्षिण गोलार्ध में मकर रेखा से अंटार्कटिक रेखा तक पाई जाती है। इस क्षेत्र में सूर्य की किरणें वर्षभर तिरछी पड़ती है जिस वजह से यह क्षेत्र ठंडा रहता है तथा यहां साधारण वर्षा होती है। यह क्षेत्र अपेक्षाकृत बहुत उपजाऊ होते हैं। यहां रबी फसलों (गेहूं, चना) की ज्यादा खेती होती है।

Temperate GrasslandLocation
पंपासअर्जेंटीना और उरुग्वे
स्टेपीमध्य एशिया (यूक्रेन)
कैंटरबरीन्यूजीलैंड
RangelandNewzealand
डाउंसऑस्ट्रेलिया
वेल्डदक्षिण अफ्रीका
प्रेयरीयूएसए-कनाडा

प्रेयरी (Prairie Grassland)

यह घास का मैदान कनाडा तथा उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है। यह रॉकी और अपलेसियन पर्वतमाला के बीच में पाई जाती है। इस घास के मैदान में चिनूक गर्म हवाएं बहती है। यह घास का मैदान बहुत उपजाऊ है तथा गेहूं और मक्के की खेती के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए इसे “संसार का रोटी भंडार” कहा जाता है। इस क्षेत्र में पशुपलन का बहुत ज्यादा विकास हुआ है। जिस वजह से यहां मांस एवं दूध दोनों की प्राप्ति बहुतायत मात्रा में होते हैं। अमेरिका का सर्वाधिक मांस निर्यात करने वाला शहर शिकागो इसी मैदान में मिशिगन झील के दक्षिण तट पर अवस्थित है।

Note:- प्रेयरी घास के मैदान के वजह से ही अमेरिका विश्व में सबसे ज्यादा मांस उत्पादन और निर्यात करने वाले देश हैं। न्यू आर्लेंस बंदरगाह से अमेरिका मांस का निर्यात करता है।

Note:- चिनूक एक स्थानीय गर्म पवन है जो रॉकी पर्वत श्रेणी के पूर्वी ढाल के साथ चलती है। यह शुष्क पवन संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा को प्रभावित करती है। रॉकी पर्वत के पूर्व के पशुपालकों के लिए यह पवन बहुत ही लाभदायक है क्योंकि सर्दी के दिनों में यह बर्फ को पिघला कर चारागाह को बर्फ से मुक्त कर देता है।

डाउंस (Downs)

यह एक समशीतोष्ण घास का मैदान है जो ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्व में पाया जाता है। इसे Kodowns के नाम से भी जाना जाता है। यह घास का मैदान मर्रे डार्लिंग नदी बेसिन में अवस्थित है। यहां मेरिनो भेड़ों को पाला जाता है जिससे उत्तम किस्म का उन की प्राप्ति होती है। इस क्षेत्र में सिंचाई की उत्तम व्यवस्था होने के कारण गेहूं की काफी खेती की जाती है। यह मैदान ऑस्ट्रेलिया का मुख्य कृषि उत्पादन क्षेत्र है। कंगारू इस क्षेत्र में बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं। इस क्षेत्र में उत्स्रुत कुआं ( Artesian Well) पाए जाते है। इसे “आस्ट्रेलिया का पार्कलैंड” कहा जाता है।

पंपास (Pampas)

यह भी एक समशीतोष्ण घास का मैदान है जो अर्जेंटीना, उरूग्वे एवं दक्षिण ब्राजील में पाया जाता है। यह मैदान काफी उपजाऊ है। यहां पर अल्फा-अल्फा नामक पोषण युक्त कहां पाए जाते हैं जो पशुओं में दूध देने की क्षमता को बढ़ाता है। यह घास का मैदान सूअर पशुपालन के लिए तथा सुअर मांस के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

वेल्ड्स (Welds)

यह दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाला शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है। वेल्ड घास का मैदान जिंबाब्वे और नामीबिया में भी पाया जाता है। यहां भी बहुत उपजाऊ क्षेत्र है। इस घास के मैदान में “अंगोरा” नामक बकरी का पालन किया जाता है। घास के इस मैदान “मेरिनो” नामक उत्तम किस्म की उम्र पैदा करने वाली भेड़ पाली जाती है। दक्षिण अफ्रीका की स्वर्ण नगरी जोहान्सबर्ग तथा विश्व प्रसिद्ध सोने की खान किंबरले इसी क्षेत्र में अवस्थित है। यहां मक्के की खेती प्रचुरता से की जाती है।

Grassland Of The World

कैंटरबरी (Canterbury)

यह न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के पूर्वी भाग में पाई जाने वाली समशीतोष्ण घास का मैदान है। इस मैदान में छोटे-छोटे वृक्ष पाए जाते हैं। इस क्षेत्र में कृषि तथा पशुपालन का काफी विकास हुआ है। यह क्षेत्र डेयरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

Grassland Of The World

स्टेपी (Steppe)

यह एक समशीतोष्ण घास का मैदान है जो यूक्रेन और यूरेशिया में फैला हुआ है। इस घास के मैदान में छोटे-छोटे पौधे तथा झाड़ियां पाई जाती है। इसे Treeless Grassland भी कहा जाता है। यहां चारनोजम मिट्टी (काली मिट्टी) पाई जाती है जिस वजह से यह क्षेत्र काफी उपजाऊ है। इस क्षेत्र में पाई जाने वाली यूक्रेन देश को संसार का गेहूं भंडार कहा जाता है

Grassland Of The World

भारत के घास मैदान

मर्गजम्मू कश्मीर
बुग्याल/बयारउत्तराखंड
उर्मिलकर्नाटक
शोलापश्चिम घाट (महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल)
बन्नी घासकच्छ के रण (गुजरात)
खज्जर चंबाहिमाचल प्रदेश
एलीफेंटाकेरल (अन्नामलाई पर्वत)
तराईअसम, अरुणाचल प्रदेश बिहार (बाल्मीकि नेशनल पार्क), उत्तर प्रदेश (Dudhwa National Park)

Note:- मंचूरिया घास का मैदान चीन-मंगोलिया में अवस्थित है।

Grassland Of The World

Trans Himalaya Detailed Study

https://youtu.be/oM482-2dXDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *