Jharkhand Sports GK

झारखंड में बड़ी खेल प्रतियोगिता | Sports In Jharkhand

Jharakhand Sports GK

झारखंड में विभिन्न खेल प्रतियोगिता

Jharkhand Sports GK

Indian Hockey League & Jharkhand

Ranchi Rhinos – इस टीम की स्थापना 2012 में हुई। पहला Hockey India League, 2013 मुकाबला इसी टीम ने Delhi Waveriders को 2-1 से हराकर जीता। 2014 में विवाद के कारण यह टीम खत्म हो गई। इसका Home Ground एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम राँची था।

Ranchi Rays – Ranchi Rhinos टीम के Dissolve होने के बाद 2014 में Ranchi रेज़3 टीम बनाई गई। यह टीम 2015 में India Hockey League की विजेता रही। इसका भी Home Ground एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम राँची है। Asia Sports Venture Pvt Ltd इस टीम के मालिक है। जर्मनी के Mortiz Fruste टीम के कप्तान है।

Jharkhand Premier League

IPL के तर्ज पर झारखंड में JPL T20 टूर्नामेंट होती है। इसमें 6 टीम भाग लेते है जो निम्न है:-

a) Dumka Daredevils

b) Bokaro Blasters

c) Ranchi Riders

d) Singhbhum Strikers

e) Dhanbad Dynamos

f) Jamshedpur Jugglers

Indian Super League

यह फुटबॉल प्रतियोगिता 2014 से शुरू की गई है। इसमे वर्तमान में कुल 11 टीम (club) है। झारखंड से जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेती है। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की स्थापना 2017 में हुई और ISL में पहली बार भाग 2017 में ही लिया। इस क्लब का संचालन टाटा ग्रुप द्वारा किया जाता है। इसका Home Ground टाटा स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स है।

34th National Game

परिचय

झारखंड ने पहली राष्ट्रीय खेल का मेजबानी 2011 में 34वीं राष्ट्रीय खेल का किया। यह 12-26 फरवरी तक चला चला था। इसका आयोजन पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), धनबाद और राँची जिले में कराया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ और समापन दोनो समारोह बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, राँची में किया गया। उद्घाटनकर्ता झारखंड के राज्यपाल MOH Farukh थे वही समापनकर्ता भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कालमाडी थे। इसमे कुल 35 प्रकार के खेल तथा 444 स्पर्द्धाएँ हुई। भाग लेने वाले कुल 36 टीमें थी (सर्विसेज+28 राज्य+7 केंद्रशासित प्रदेश)। खेल के मस्कट “छउआ” था जो हिरण के बच्चे के समरूप था।

Note:- प्रथम राष्ट्रीय खेल 1920 में लाहौर में हुआ था।

खेल मशाल

खेल मशाल लेकर मैदान में प्रवेश करने वाली खिलाड़ी दीपिका कुमारी थी। खिलाड़ियों के तरफ से शपथ लेने वाली खिलाड़ी भी दीपिका कुमारी थी। खेल मशाल को झारखंड के चार खिलाड़ियों ने की दीपिका कुमारी, सुमराय टेटे, अरुणा मिश्रा, सिल्वेनास डुंगडुंग थे। झारखंड टीम का नेतृत्वकर्ता विमल लकड़ा थे।

पुरस्कार

इस प्रतियोगिता में कुल 8,511 खिलाड़ियों ने भाग लिया। झारखंड से कुल 850 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कुल 1479 पदकों का वितरण किया गया। जिसमें 444 स्वर्ण, 447, रजत और 588 कांस्य थे। इस स्थान में प्रथम स्थान सर्विसेज (70 गोल्ड),द्वितीय स्थान मणिपुर ( 48 गोल्ड) तृतीय स्थान हरियाणा (42 गोल्ड) का था। झारखंड का स्थान 5th था। सबसे ज्यादा पदक जीतनेवाले सर्विसेज टीम को राजा भलेंद्र सिंह ट्राफी प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ राज्य ट्राफी मणिपुर को प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट वीर धवल खाड़े ( महाराष्ट्र, तैराकी) तथा महिला एथलीट ऋचा मिश्रा (तैराकी, दिल्ली)

Note:- झारखंड आर्म्ड फ़ोर्स के संयुक्त टीम को सर्विसेज कहा जाता है।

झारखंड का स्थान

झारखंड से कुल 850 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। झारखंड की टीम खिलाड़ियों के मामले में सबसे बड़ी थी। झारखंड का स्थान 5th था। झारखंड ने 33 स्वर्ण पदक 26 रजत और 37 कांस्य समेत कुल 96 पदक हासिल किए। झारखंड के लिए पहला पदक प्रीति कुमारी ने (कांस्य, ताइक्वांडो) में जीता। झारखंड के लिए पहला गोल्ड मैडल सोनम राजपूत ने ताइक्वांडो में जीता। पुरुष और महिला हॉकी दोनो में झारखंड को रजत पदक मिला।

7th National Vanvasi Sports Festival

इस खेल प्रतियोगिता की मेजबानी झारखंड के राँची में 2015 में की गई थी। इस प्रतियोगिता में झारखंड ने सर्वाधिक 15 स्वर्ण, 17 रजत और 18 कांस्य पदक सहित कुल 50 पदक जीते। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा।

Note:- यह प्रतियोगिता 1988 ई से शुरू की गई। इसका संचालन वनवासी स्पोर्ट्स आश्रम द्वारा किया जाता है।

खेल महाकुंभ

यह प्रतियोगिता 2016 से 8-12 साल के बच्चों के लिए शुरू की गई है। इस प्रतियोगिता के 3rd संस्करण की मेजबानी 2018 ई में झारखंड के राँची में की गई।

Jharkhand Sports GK (Sports Policy 2020)

https://youtu.be/A26I-vN2EHc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *