झारखंड के खेल संस्थान

खेल के विकास के लिए झारखंड सरकार का प्रयास Efforts Of Jharkhand Government In Development Of Sports

Jharakhand Sports GK

झारखंड द्वारा खेल-विकास में उठाये गए कदम

टाटा तीरंदाजी अकादमी (Tata Archery Academy) – इसकी स्थापना 1996 में की गई। इसका संचालन टाटा ग्रुप द्वारा किया जाता हैं। यह जमशेदपुर में स्थित है। यहाँ से कई राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय तीरंदाज निकले है जैसे:- डोला बनर्जी, जयंत तालुकदार, पूर्णिमा महतो, लिम्बा राम, संजीव कुमार सिंह, दीपिका कुमारी, कोमलिका बारी, अंकिता भगत इत्यादि।

झारखंड राज्य तीरंदाजी अकादमी (Jharkhand Archery Academy) – इसकी स्थापना 2006 में सरायकेल के दुगुनी में की गई है।

बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी (Birsa Munda Archery Academy) – यह अकादमी राँची के सिल्ली में अवस्थित है। इसके संरक्षक AJSU पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो है। पहला खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में ये अकैडमी को सर्वोच्च स्थान मिला।

झारखंड के खेल संस्थान

खेल विश्वविद्यालय (Sports University)

भारत और राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय झारखंड के खेलगाँव, राँची में स्थापित किया गया। यह विश्वविद्यालय का संचालन झारखंड सरकार और सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। इन दोनों के बीच 2015 में 30 वर्ष का MoU हुआ है। इस विश्वविद्यालय के तहत 15 खेल अकादमी खोले जा रहे है जो :- 1) तीरंदाजी 2) फुटबॉल 3) ताइक्वांडो 4) कुश्ती 5) एथलेटिक्स 6) बैडमिंटन 7) भारोत्तोलन 8) तैराकी 9) टेबल टेनिस 10) साइक्लिंग 11) मुक्केबाजी 12) जुडो-कराटे 13) शूटिंग 14) हॉकी और 15) डाइविंग है।

इस विश्वविद्यालय में 1400 विद्यार्थियों का नामांकन होता है जिसमे 700 विद्यार्थी झारखंड के होते है। इसके लिए राज्य सरकार और CCL की संयुक्त इकाई झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (JSSPS) की स्थापना की गई है।

Sports Authority Of Jharkhand (झारखंड खेल प्राधिकरण)

इसकी स्थापना 2006 में की गई। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री तथा उपाध्यक्ष खेल और युवा मामले के मंत्री होते है।इसका उद्देश्य खेलकूद के संदर्भ में राज्य सरकार को उचित परामर्श देना है। ये राज्य भर में खेल प्रतियोगिता और खेल प्रदर्शनी का आयोजन करवाता है।

खेल प्रशिक्षण केंद्र (Sports Training Centre)

झारखंड सरकार द्वारा कुल 166 खेल प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है ।जिसमे 40 आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र है:- 15 फुटबाल, 8 हॉकी, 7 एथलेटिक्स, 6 आर्चरी, 2 वॉलीबॉल, 1 साइक्लिंग और 1 बैडमिंटन। तथा 126 गैर-आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र है जिसमे 35 हॉकी, 32 फुटबॉल, 21 एथलेटिक्स, 9 वॉलीबॉल, 5 बास्केटबॉल, 4 कबड्डी, 4 ताइक्वांडो, 3 खो-खो, 3 कुश्ती, 2 हैंडबॉल, 2 जिम्नास्टिक, 2 बैडमिंटन, 1 स्विमिंग, 1 शूटिंग, 1 अर्चरी और 1 बॉक्सिंग है।

खेल नीतियाँ

खेल को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के लिए अब तक झारखंड सरकार ने तीन नीति बनाई है’-

1) झारखंड खेल नीति, 2007

2) झारखंड खेल एवं युवा नीति, 2018

3) झारखंड खेल नीति, 2020

SAI-SAG Centre की स्थापना

इसका फुल फॉर्म Sports Authority Of India – Special Area Game है। झारखंड में SAI-SAG सेंटर राँची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में स्थित है। यह Sports Authority Of India का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत जनजातीय क्षेत्र, तटीय क्षेत्र और पहाड़ी क्षेत्र से युवा खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना है। भारत में कुल 20 SAI-SAG केंद्र खोले गए है।

झारखंड के खेल संस्थान

Famous Stadiums Of Jharkhand VIDEO

https://youtu.be/4aDQTXt3Z4U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *