झारखंड के मजदूर आंदोलन

झारखंड के मजदूर संगठन |Labour Unions Of Jharkhand

Miscellaneous India GK

Labour Unions Of Jharkhand

झारखंड के मजदुर संगठन

जमशेदपुर लेबर एसोसिएशन

भारत का पहला मजदूर संघ जमशेदपुर लेबर एसोसिएशन है, जिसकी स्थापना 5 मार्च 1920 ई में किया गया था। इस एसोसिएशन की स्थापना मजदूर नेता व्यंकेश चक्रवर्ती तथा कोलकाता के बैरिस्टर एस एन हलधर के द्वारा किया गया था। स्थापना के समय टाटा ग्रुप के चेयरमैन दोराबजी टाटा थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस एसोसिएशन द्वारा चार बार हड़ताल किया गया था 1920, 1922, 1925, 1928। इस एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष एस एम हलधर थे। 1925 ई में हुए हड़ताल को समझाने के लिए 1925 में सी एफ एंड्रयूज ने महात्मा गांधी को जमशेदपुर आने का आमंत्रण दिया था। 1925 ई में गांधीजी जमशेदपुर आए और मजदूर और टाटा ग्रुप के बीच में हुए विवाद का निपटारा किए।

सुरेंद्रनाथ हलधर

यह जमशेदपुर लेबर एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष बने। वर्ष 1916 में कंपनी को अप्रत्याशित मुनाफा हुआ था लेकिन तब के अंग्रेज अधिकारियों ने मजदूरों को उनका हक नहीं दिया। आर्थिक संतुलन बिगड़ने पर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। ऐसे में स्वराजवादी व्योमकेश चक्रवर्ती की सलाह पर कोलकाता हाईकोर्ट के बैरिस्टर सुरेंद्रनाथ हलधर को जमशेदपुर लेकर आए। हलधर ने हड़ताल पर बैठे मजदूरों का नेतृत्व किया। इन्होंने ही 5 मार्च 1920 में जमशेदपुर लेबर एसोसिएशन की स्थापना की जो आज टाटा वर्कर्स यूनियन के नाम से विख्यात है।

सी एफ एंड्रयूज (1922-28)

जमशेदपुर लेबर एसोसिएशन के दूसरे अध्यक्ष थे। 1925 ई में जब टाटा मैनेजमेंट और मजदूरों के बीच में विवाद उत्पन्न हुआ था। उस समय महात्मा गांधी को इन्होंने जमशेदपुर बुलाया था। महात्मा गांधी ने यहां मैनेजमेंट और मजदूरों के बीच सुलह कराई थी।

सुभाष चंद्र बोस (1928-1936)

1928 में सी एफ एंड्रयूज के निधन के बाद कंपनी में फिर से हड़ताल शुरू हुई। 1928 में मजदूरों द्वारा कई हड़ताल किए गए जिससे टाटा ग्रुप के उत्पादन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। इस स्थिति में सुभाष चंद्र बोस जमशेदपुर लेबर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने और सारे समस्या को समझाया था।

अब्दुल बारी (1936-47)

इनके कार्यकाल में 1937 मे और लेबर यूनियन का नाम बदलकर Tata Workers’ Union रखा गया था।

माइकल जॉन

1956 में इनके नेतृत्व में श्रमिक वर्ग का मैग्नाकार्टा बना। इनके बाद वीजी गोपाल (1977-93), एस के बेंजामिन (1993-2002), आर बी बी सिंह (2002-05), रघुनाथ पांडेय (2006-12), पी एन सिंह (2012-15), आर रवि प्रसाद (2015 से अब तक) अध्यक्ष बने।

AITUC

ALL INDIA TRADE UNION CONGRESS की स्थापना मुंबई मे 31 Oct 1920 में हुई थी। इसका पहला अध्यक्ष लाला लाजपत राय थे। AITUC का 1929 में झरिया में वार्षिक अधिवेशन हुआ था जिसकी अध्यक्षता जवाहर लाल नेहरू ने की थे।

Note: 2 जनवरी 1919 को साकची शहर का नाम जमशेदपुर और कालीमाटी रेलवे स्टेशन का नाम टाटानगर किया गया था।

झारखंड के मजदुर संगठन Video

https://youtu.be/dfconIo0PrA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *