List Of Women In Constituent Assembly| संविधान सभा में महिलाएं

India GKIndia Polity

संविधान सभा में महिलाएं

Women In Constituent Assembly

संविधान सभा में कुल 15 महिला सदस्य थी अनुसूचित जाति के 26 एवं अनुसूचित जनजाति के 35 सदस्य थे महिलाओं की सूची निम्न है:-

अम्मू स्वामीनाथन

अम्मूकुट्टी स्वामीनाथन के एक पुत्र गोविंद स्वामीनाथन और दो पुत्री लक्ष्मी सहगल तथा मृणालिनी साराभाई है। गोविंद स्वामीनाथन एक कानूनी विद्वान बने। मृणालिनी साराभाई भारत की एक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना है और लक्ष्मी सहगल आजाद हिंद फौज की स्वतंत्रता सेनानी थी। मृणालिनी साराभाई भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की पत्नी थी। मृणालिनी साराभाई प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मल्लिका साराभाई की मां थी।

लक्ष्मी सहगल मृणालिनी साराभाई की बड़ी बहन थी जो सुभाष चंद्र बोस द्वारा बनाए गए आजाद हिंद फौज में कैप्टन के पद पर थी। बाद में इसे कर्नल रैंक प्रदान किया गया था। यह अस्थाई आजाद हिंद सरकार की इकलौती महिला कैबिनेट मंत्री बनाई गई थी। यह पेशे से डॉक्टर थी। यह आजाद हिंद फौज की रानी झांसी रेजीमेंट की कमान संभालती थी। 2002 में राष्ट्रपति चुनाव की कैंडिडेट बनी थी।

Ammu Swaminathan
Ammu Swaminathan

एनी मैस्करिन

एनी मेस्करिन

Women In Constituent Assembly

बेगम एजाज रसूल

बेगम एजाज रसूल संविधान सभा में एक मात्र मुस्लिम महिला थी। इसका मूल नाम कुदसिया बेगम था। इनका विवाह एजाज रसूल से होने की वजह से यह बेगम एजाज रसूल के नाम से प्रसिद्ध हुई। यह मुस्लिम लीग से संविधान सभा में चुनकर आई थी तथा संविधान सभा में विपक्ष की नेता चुनी गई थी। पाकिस्तान के गठन के बाद इसने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई थी।

इन्हें वर्ष 2000 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह खेलों के प्रति काफी ध्यान रखती थी। इसने 20 वर्ष तक भारतीय महिला हॉकी महासंघ के अध्यक्ष का पद संभाला। एशियाई महिला हॉकी महासंघ के अध्यक्ष भी बनी थी। एक भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का नाम उनके नाम पर रखा गया है “बेगम एजाज रसूल ट्रॉफी”।

यह लेखन कार्य में भी अभिरुचि रखती थी। इन्होंने Three Week In Japan नामक पुस्तक लिखी है। इसने अपनी आत्मकथा “पर्दा टू पार्लियामेंट: ए मुस्लिम वूमेन इन इंडियन पॉलिटिक्स” लिखी है।

दक्ष्यानी वेल्यादुन

Women In Constituent Assembly

यह संविधान सभा की सबसे युवा सदस्य थी जो 32 वर्ष की उम्र में संविधान सभा में चुनी गई थी। संविधान सभा में यह एकमात्र दलित महिला थी। इसका जन्म कोचिंन बोलगाटी द्वीपमें हुआ था । 32 वर्षीय दक्ष्यानी वेल्यादुन संविधान सभा की सबसे युवा सदस्य थीं। यह भारत की पहली दलित महिला स्नातक बनी। इसका विवाह वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम में महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की उपस्थिति में हुआ था। इस के सम्मान में केरल सरकार नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में दक्ष्यानी वेल्यादुन पुरस्कार प्रदान करती है।

दक्ष्यानी वेल्यादुन
दक्ष्यानी वेल्यादुन

जी दुर्गाबाई

हंसा मेहता

15 अगस्त 1947 को , जब भारत को राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई, हंसा मेहता को विधानसभा में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज प्रस्तुत करने का सम्मान मिला।

हंसा जीवाजीराव मेहता

कमला चौधरी

लीला रे

मालती चौधरी

मालती चौधरी

पूर्णिमा बनर्जी

यह स्वतंत्रता सेनानी अरूणा आसफ अली की छोटी बहन थी। इसके चाचा धीरेंद्रनाथ गांगुली पुराने जमाने के मशहूर फिल्म निर्माता थे। यह एक स्वतंत्रता सेनानी थी जो दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल की यात्राएं की। संविधान की प्रस्तावना में वर्णित प्रथम वाक्यांश हम भारत के लोग को पूर्णिमा बनर्जी के सुझाव पर ही डाले गए थे। ताकि यह स्पष्ट हो जाएगी संविधान का निर्माण भारत के लोगों ने किया है ना की किसी विदेशी ताकत ने।

संविधान के निर्माण हो जाने के बाद ऐतिहासिक संविधान सभा का समापन राष्ट्रीय गन जन गण मन के साथ हुआ था। इस समय या गीत पूर्णिमा बनर्जी के द्वारा गाया गया था।

Women In Constituent Assembly

रेणुका राय

भारतीय वायु सेना के प्रथम भारतीय वायुसेना अध्यक्ष सुब्रतो मुखर्जी इसके भाई थे।

रेणुका रॉय

सरोजिनी नायडू

इनका जन्म 13 फरवरी 1879 में हैदराबाद में हुआ था। यह 1925 के नागपुर कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता बनी। कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता करने वाली यह प्रथम महिला थी। यह भारत की पहला महिला राज्यपाल (UP की 1947-1949) बनी थी। इन्हें स्वर कोकिला उपनाम से जाना जाता है। यह गोपाल कृष्ण गोखले को अपना राजनीतिक गुरु मानती थी। दक्षिण अफ्रीका में सरोजिनी नायडू गांधीजी की सहयोगी रही थी।

1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान गांधीजी के साथ यह भी जेल गई थी। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इन्हें आगा खां पैलेस, पुणे में कैद किया गया था और इन्हें 21 महीने की सजा मिली थी। इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक वैज्ञानिक तथा शिक्षा शास्त्री थे जिन्होंने हैदराबाद के निजाम कॉलेज की स्थापना की थी। 13 फरवरी 1964 में इन के सम्मान में 15 पैसे की एक डाक टिकट जारी की गई थी।

सरोजनी नायडू के द्वारा लिखित कुछ पुस्तकें

🔥 The Broken Wing

🔥 Travelers Song

🔥 The Word Of Time

🔥 निलांबुज

🔥 मेहर मुनीर (फांसी में एक नाटक)

🔥 हैदराबाद के बाजारों में (कविता संग्रह)

Note:- इनके जन्म दिवस 13 फरवरी को 2014 में राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया गया है।

Sarojini Naidu

राजकुमारी अमृत कौर

यह कपूरथला के राजपरिवार की राजकुमारी थी। ताउम्र अविवाहित रही। भारत की पहली महिला केंद्रीय मंत्री राजकुमारी अमृत कौर अहुलुवालिया बनी थी। यह 10 वर्ष (1947- 1957) तक भारत के स्वास्थ्य मंत्री बनी रही। इन्होंने खेल मंत्री और शहरी विकास मंत्री का भी पद संभाली थी। यह स्वतंत्र भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री थी। इनके द्वारा पेश किए गए AIIMS विधेयक, 1956 से ही दिल एम्स की स्थापना की गई। 1927 में इन्होंने सरोजिनी नायडू के साथ मिलकर “अखिल भारतीय महिला सम्मेलन” की स्थापना की थी। यह 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रथम महिला तथा प्रथम एशियाई अध्यक्ष चुनी गई थी। यह गोपाल कृष्ण गोखले के सलाह पर महात्मा गांधी से जुड़ी तथा 16 वर्ष तक महात्मा गांधी की सचिव बनी रही। राजकुमारी अमृत कौर ने गांधी जी के साथ जात्रा की और जेल की सजा भी काटी।

राजकुमारी अमृत कौर
राजकुमारी अमृत कौर

सुचेता कृपलानी

Sucheta Kriplani
Sucheta Kriplani

Women In Constituent Assembly

विजया लक्ष्मी पंडित

Vijaya Lakshmi Pandit
Vijaya Lakshmi Pandit

1 thought on “List Of Women In Constituent Assembly| संविधान सभा में महिलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *