Universities Of Jharkhand | झारखंड के विश्वविद्यालय

Educational Institution

झारखंड के विश्वविद्यालय

Universities Of Jharkhand

1. राँची विश्वविद्यालय, राँची (Ranchi University, Ranchi) बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 1960 के तहत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार युनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर से अलग करके दो और युनिवर्सिटी बनाया गया पहला राँची युनिवर्सिटी दूसरा तिलका मांझी युनिवर्सिटी। इसी तरह 10 जुलाई 1960 को झारखंड का पहलार युनिवर्सिटी राँची युनिवर्सिटी का स्थापना हुआ।

2. सिद्धो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका ( Sido Kanho Murmu University, Dumka – इस विश्व विद्यालय की स्थापना 1992 में तिलका मांझी विश्वविद्यालय को विभाजित करके किया गया है। 2003 में इसमें मुर्मू शब्द को जोड़ा गया है।

3. बिनोवा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग (Vinoba Bhave University, Hazaribag)- इसका स्थापना 17 सितंबर 1992 में राँची युनिवर्सिटी से अलग करके किया गया ह था। यह विश्वविद्यालय राष्ट्रमंडल विश्विद्यालयों के संघ का सदस्य है।

4.बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, राँची (Birsa Agriculture University, Ranchi)- इसकी स्थापना 26 जून 1981 में की गई। इस विश्वविद्यालय की स्थापना राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर को विभाजित कर के किया गया था। यह राज्य का एकमात्र कृषि विश्वविद्यालय है। 1995 से यहाँ कृषि-शोध कार्य प्रारंभ हुआ।

Note:- झारखंड का पहला और भारत का 10th Bio-Technology Park इस विश्वविद्यालय के परिसर में खोला जा रहा है।

5. कोल्हान विश्वविद्यालय , चाइबासा (Kolhan University, Chaibasa)- इस विश्वविद्यालय की स्थापना राँची विश्वविद्यालय को विभाजित करके 13 अगस्त 2009 में की गई।

6. नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर, पलामू (Nilambar Pitambar University, Medininagar, Palamu)- इस विश्वविद्यालय की स्थापना 17 जनवरी 2009 को रांची विश्वविद्यालय से अलग करके किया गया है।

7. झारखंड युनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, राँची (Jharkhand University Of Technology, Ranchi) – इसकी स्थापना 2011 में राँची के सिकरा टोली में की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के सभी पॉलीटेक्निक और टेक्निकल शिक्षण संस्थान को एक छतरी के अंतर्गत लाना और तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना।

8. झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, राँची – गुजरात रक्षा शक्ति विश्वदियालय, अहमदाबाद और राजस्थान रक्षा विश्वविद्यालय, जोधपुर के बाद भारत का तीसरा रक्षा विश्वविद्यालय रांची में अवस्थित है। इसका स्थापना 2016 में झारखंड सरकार द्वारा किया गया। इस विश्वविद्यालय के विस्तारीकरण के लिए खूँटी के जरदांग में बिल्डिंग बनाई गई है। यह विश्वविद्यालय पुलिस विज्ञान और सुरक्षा प्रबंधन की शिक्षा को उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है।

9. डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची (Dr Shayama Prasad Mukherjee University, Ranchi) यह विश्वविद्यालय 2017 में रांची कॉलेज ,रांची को विकसित करके बनाया गया है। रांची इंटरमीडिएट कॉलेज की स्थापना 1926 में की गई थी जिसमे अपग्रेड करके 1946 में स्नातक और परास्नातक श्रेणी की शिक्षा जोड़ी गई थी।

10. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल युनिवर्सिटी, धनबाद (Binod Bihari Mahto Koylanchal University, Dhanbad) – इसकी स्थापना 2017 में बिनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से अलग करके किया गया है। यह धनबाद में अवस्थित है। इस क्षेत्र बोकारो और धनबाद जिला हैै।

11. महिला विश्वविद्यालय (Women’s University, Jamshedpur) – यह झारखंड का पहला महिला विश्वविद्यालय है। इसे जमशेदपुर महिला महाविद्यालय को उत्क्रमित करके बनाया गया है। इस महाविद्यालय की स्थापना 1953 में पेरिन सी मेहता द्वारा की गई थी।

12. संस्कृत विश्वविद्यालय देवघर (Sanskrit University, Deoghar)-बाबा वैद्यनाथ संस्कृत महाविद्यालय, देवघर (Baba Baidyanath Sanskrit University, Deoghar)- झारखंड विधान सभा में 2019 में ” झारखंड राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2019″ पारित हुआ इसके तहत झारखंड के देवघर में “बाबा वैद्यनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय” की स्थापना की गई है।यह झारखंड का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय है। झारखंड में स्थित सारे संस्कृत महाविद्यालय, स्वदेशी चिकित्सा महाविद्यालय और आयुर्वेदिक महाविद्यालय सभी विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आते थे। अब ये सारे बाबा वैद्यनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यरत है।

Central Universities (केंद्रीय विश्वविद्यालय)

1. केंद्रीय विश्व विद्यालय, ब्राम्बे ( Central University Of Jharkhand,Brambey)- यह झारखंड की पहली सेंट्रल यूनीवर्सिटी है जिसका स्थापना 2009 में किया गया।इसका आदर्श वाक्य है Knoeledge To Wisdom। इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य है विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करना। इस विश्वविद्यालय के संचालन में कई विश्वविद्यालयों का सहयोग है जैसे :- तौहाई विश्वविद्यालय चीन, AIET University Thailand, बर्मिंघम विश्वविद्यालय UK, सियोल विश्वविद्यालय दक्षिण कोरिया।

2. National University Of Study & Research In Law, Ranchi –NUSRL की स्थापना 2010 में हुई। राँची उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश इस विश्वविद्यालय के पदेन कुलपति होते है। इस विश्वविद्यालय के आदर्श वाक्य है ” नासतो विद्यते भावो न भावो विद्यते सतः”(जो मौजूद है वह अस्तित्व में नही रह सकता हैं और जो अस्तित्वहीन है वह अस्तित्व में नही आ सकता है)

List Of Private Universities Of Jharkhand

झारखंड के निजी विश्वविद्यालय

1. ICFAI University- झारखंड में ICFAI University का स्थापना 2008 में किया गया था।

2. झारखंड राय विश्विद्यालय (Jharkhand Rai University) इसकी स्थापना कामरे, रातु रोड रांची में 2011 में की गयी है।

3. साईनाथ विश्विद्यालय (Sai Nath University) इस विश्विद्यालय की स्थापना 2012 में राँची में किया गया।

4. उषा-मार्टिन विश्वविधलय(Usha Martin University)- इसका स्थपना 2012 में रांची में किया गया।

5. AISECT University- इस विश्वविधालय की स्थापना 2016 में हजारीबाग में किया गया है।

6. AMITY University – इस विश्वविद्यालय की स्थापना 2016 में राँची में किया गया है।

7. प्रज्ञान विश्वविद्यालय ( Pragyan University)- इसका स्थापना 2016 में राँची में किया गया है।

8.सरला बिरला विश्वविद्यालय (Sarla Birla University)- इसका स्थापना आरा गांव, नामकुम,राँची में 2017 में की गई थी।

9.YBN University- इसका स्थापना 2017 में नामकुम में किया गया था।

10. अरका जैन विश्वविद्यालय (Arka Jain University)- यह University सरायकेला खरसावां जिले के गम्हारिया में स्थित है।ये कोल्हान की पहली निजी विश्वविद्यालय है।इसकी स्थापना 2017 में

11. राधा गोविंद विश्विद्यालय (Radha Govind University) यह रामगढ़ जिले के लालकी घाटी में अवस्थित हैं। इसकी स्थापना 2018 में हुई थीं।

12. रामचंद्र चंद्रवंशी विश्विद्यालय (Ramchandra Chandravanshi University)- यह विश्वविद्यालय पलामू जिला के विश्रामपुर में अवस्थित है। इसका स्थापना 2018 में हुआ था।

13. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय (Netaji Subhash University)- इसकी स्थापना 2018 में जमशेदपुर के पोखारी में हुआ।

14. कैपिटल विश्विद्यालय (Capital University)-झारखंड के कोडरमा में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय जिसकी स्थापना 2018 में किया गया है। इस यूनीवर्सिटी का आदर्श वाक्य है”Education For All”.

15. प्रस्तावित विश्वविद्यालय – झारखंड में तीन प्रस्तावित निजी विश्विद्यालय है:- a) गढ़वा के फरटिया में बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी b) रामगढ़ के गोला में जैन यूनिवर्सिटी एवं c) घाटशिला में सोना देवी यूनिवर्सिटी

Deemed University Of Jharkhand

1. बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, राँची (Birla Institute Of Technology, Mesra, Ranchi) – इस विश्वविद्यालय की स्थापना निजी विश्वविद्यालय के रूप में 1955 में रांची के मेसरा में उद्योगपति बी एम बिरला द्वारा की गई थी। इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता 1986 में प्रदान की गई है। भारत का पहला Space Engineering & Rocketry Department इस विश्वविद्यालय द्वारा खोला गया था। इस विश्वविद्यालय का केंद्र (Extention) देवघर, कोलकाता, नोएडा, लालपुर, पटना, प्रयागराज, जयपुर, मस्कट (ओमान की राजधानी), रास अल खैमाह (UAE) में अवस्थित है। देवघर में इसका केंद्र 2007 में स्थापित किया गया।

2. हिंदी विद्यापीठ, देवघर (Hindi Vidyapeeth, Deoghar) – स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जब विदेशी वस्तुओ का बहिष्कार हो रहा था। उस समय विदेशी भाषाओं का भी बहिष्कार किया गया।इसी का उपज है हिंदी विद्यापीठ देवघर।इसकी स्थापना 1929 में गोवर्धन महाविद्यालय के नाम से की गई थी। प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद इस महाविद्यालय के आदि कुलपति थे। इस विद्यापीठ का मुख्य आरोपी उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रसार प्रचार करना है।इस विद्यापीठ के संस्थापक पंडित झा को माना जाता है। 20 मई 1934 में महात्मा गांधी इस संस्थान में आए थे। 2015 से इसकी डिम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता खत्म हो गई हैं।

3. National Institute Of Technology – यह संस्थान जमशेदपुर में अवस्थित है। इसकी स्थापना 1960 में Regional Institute Of Technology के नाम से की गई थी। 27 दिसंबर 2002 में नाम बदलकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर दिया गया। 2002 में इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है।

Note:- वर्तमान में BIT MESRA और NIT जमशेदपुर 2 डीम्ड यूनिवर्सिटी के श्रेणी में आता है।

झारखंड में प्रस्तावित विश्वविद्यालय

Proposed University in Jharkhand

1. अजीम प्रेमजी विश्विद्यालय (Ajim Premji University) – इटकी (रांची)

2. जे सी बोस विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज (J C Bose University & Engineering College) – जरीडीह (गिरीडीह)

3. सोना देवी विश्वविद्यालय (Sona Devi University) – घाटशिला

4. बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय (Babu Dinesh Singh University) – गढ़वा

5. दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय (Durga Soren University) – Deoghar

6. जैन विश्वविद्यालय (Jain University) – Gamharia (ES)

Universities Of Jharkhand Video

https://youtu.be/Plr7dXjrx58

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *