Museums Of Jharkhand

झारखंड के म्यूजियम | List of Museums Of Jharkhand

Miscellaneous

झारखंड के संग्रहालय

List Of Museum in Jharkhand

राँची संग्रहालय (Ranchi Museum)

इसकी स्थापना 1972 में किया गया था।

संस्कृति संग्रहालय एवं आर्ट्स गैलरी, हजारीबाग

(Sanskriti Museum & Art Gallery, Hazaribag)

इसका स्थापना पद्मश्री बुलू इमाम द्वारा 1991 में लिया गया जब उसने इस्को में Rock Art की खोज की। बाद में उन्होंने नॉर्थ कर्णपुरा से भी बहुत से Rock Art का पता लगाया।

जैन संग्रहालय (Jain Museum)

यह म्युजियम गिरीडीह जिला में पारसनाथ पहाड़ी के पाद में स्थित मधुबन गाँव मे बनाया गया है।

जनजातीय संग्रहालय (Tribal Museum)

यह म्युजियम राँची के मोराबादी स्थित टैगोर हिल में है। यह संग्रहालय डॉ रामदयाल मुंडा ट्राइबल वेलफेयर रिसर्च सेंटर का हिस्सा है इस रिसर्च सेंटर की स्थापना 1953 में किया गया था। म्युजियम की स्थापना 2008 में की गई।

Sir JC Bose Museum

यह म्युजियम गिरीडीह शहर में अवस्थित है। जे सी बोस ने अपने जीवन का अंतिम काल गिरीडीह शहर में बिताया था। इनकी मृत्यु 1937 में गिरिडीह में ही हुई थी। इनके निवास स्थान को Sir JC Bose Museum बनाया गया है।

Coin Museum

यह संग्रहालय जमशेदपुर में है। इसकी स्थापना 2009 में टाटा स्टील द्वारा की गई। इस संग्रहालय2 में देश विदेश के सिक्के और करेंसी का संग्रह रखा गया है।

राज्य संग्रहालय (State Museum)

इस म्यूजियम का निर्माण 2009 में राँची स्थित होटवार में किया गया है।

बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय

इसकी स्थापना 15 नवम्बर 2021 में राँची में किया गया। इसी दिन बिरसा मुंडा के जन्म दिवस 15 नवम्बर को “जनजातीय गौरव दिवस” घोषित किया गया। यहाँ म्यूज़ियम (स्वतंत्रता सेनानी म्युजियम) के साथ साथ उद्यान (बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान) भी बनाया गया है। यह उस जेल परिसर में बनाया गया है जहाँ बिरसा मुंडा आखरी साँस लिये थे।यहाँ 25 फ़ीट की बिरसा मुंडा की प्रतिमा बनाई गई है साथ ही अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा भी लगाई गई है।

जरीना खातून म्यूजियम

यह म्यूजियम रामगढ़ में स्थित है।

झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों का अध्ययन VIDEO

https://youtu.be/0yjVDJs6UF8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *