Lakes Of Africa Continent | अफ्रीका महादेश की झीलें

Uncategorized

अफ्रीका के प्रमुख झीलें

Lakes of Africa Continents

Lake Victoria

यह सुपीरियर झील के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी क्षेत्रफल वाली मीठे पानी की झील है। यह अफ्रीका महादेश की सबसे बड़ी झील है। विश्व की सबसे लंबी नील नदी विक्टोरिया झील से निकलती है जो 6,680 KM बहकर भूमध्य सागर में गिर जाती है। विक्टोरिया झील तीन देश युगांडा केनिया और तंजानिया से घिरा हुआ है। बुरुंडी और रवांडा भी विक्टोरिया झील के बेसिन क्षेत्र में आता है। इस झील से होकर भूमध्य रेखा गुजरती है।

Note:- नील नदी अपने मुहाने में अल-मंजिला झील का निर्माण करती है।

Note:- विक्टोरिया झील के उत्तर में कयोगा झील और उसके दक्षिण में रुकवा झीलें।

Note:- क्षेत्रफल के अनुसार कैस्पियन सागर और सुपीरियर झील को के बाद तीसरी सबसे बड़ी झील विक्टोरिया है।

Note:- विक्टोरिया झील अफ्रीका महादेश की एकमात्र मीठे पानी की झील है जो महान भ्रंश घाटी में अवस्थित नहीं है। अफ्रीका की महान भ्रंश (East Africa Rift), विश्व की सबसे लंबी भ्रंश घाटी है जिसका विस्तार एशिया के मृत सागर से लेकर अफ्रीका के न्यासा झील तक है। महान भ्रंस घाटी में कई मीठे पानी की झीले हैं जैसे एडवर्ड झील, अल्बर्ट झील, न्यासा झील, मवेरू झील, रुडोल्फ झील, टाना झील, रुकवा झील (तंजानिया), अस्साल झील (जिबूती) इत्यादि। रुकवा झील घाटी कोयला उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जिबूती में स्थित अस्साल झील अफ्रीका का निम्नतम बिंदु है। किलिमंजारो पर्वत इसी भ्रंश में स्थित है।

Danube River Notes

Lake Tanganyika

यह विश्व की सबसे लंबी झील है जिसकी लंबाई 660 किलोमीटर है। यह झील बैकाल के बाद दूसरी सबसे गहरी झील है। जल के आयतन के हिसाब से भी निकाल के बाद यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह झील 4 देशों से घिरा हुआ है:- जांबिया, बुरुंडी रिपब्लिक ऑफ कांगो, तांजानिया। यह झील भी भ्रंश घाटी में अवस्थित है।

Lake Malawi

यह झील तीन देश तंजानिया, मलावी और मोजांबिक से घिरा हुआ है। इसे न्यासा झील भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे सक्रिय झील है। यह जल के आयतन के आधार पर अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी झील है। वहीं यह अफ्रीका की दूसरी सबसे गहरी झील है। यह East Africa Rift की दक्षिणतम झील है।

Lake Tana

यह इथोपिया की सबसे बड़ी झील है। इस नदी से नील नदी की सहायक नदी ब्लू नील की उत्पत्ति होती है।

Note: श्वेत नील विक्टोरिया झील से तथा ब्लू नील हटाना झील से निकलती है तथा यह दो नदी सूडान में जाकर मिलने के बाद नील नदी का निर्माण करती है जो विश्व की सबसे लंबी नदी है।

Lake Turkana

इस झील का विस्तार केन्या और इथोपिया मैं है। इसे एडोल्फ झील के नाम से भी जाना जाता है। एक खारे पानी की झील है। यह झील दुनिया की सबसे बड़ी स्थिर मरुस्थल झील है। यह झील भ्रंश घाटी में अवस्थित है।

Lake Albert

यह झील युगांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से सीमा साझा करती है।

Lake Edward

श्वेत नील विक्टोरिया झील, अल्बर्ट झील, और एडवर्ड झील से होती हुई गुजरती है। इसे Zaire Lake भी कहा जाता है।

Note:-अफ्रीका महादेश में क्वीन विक्टोरिया के नाम पर एक झील है उसके पतिदेव अल्बर्ट के नाम पर भी एक झील है तथा उसके बेटे एडवर्ड के नाम में भी एक झील है।

Kariba Lake

यह झील जांबिया वह जिंबाब्वे की सीमा पर जांबेजी नदी पर अवस्थित है। विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है।

Lake Nasir

यह मिस्र में आस्वान बांध में स्थित कृत्रिम झील है जो नील नदी पर बनाया गया है। कर्क रेखा इस झील से होकर गुजरती है।

Lake Chad

यह झील चार देश नाइजर नाइजीरिया कैमरून एवं चाड में अवस्थित है। सहारा मरुस्थल में स्थित यह हिल जल का एक प्रमुख स्रोत है। विश्व की सबसे कम गहराई की झील (3 मी) चाड झील है। अफ्रीका की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।

Lakes of Africa Continents

Volta Lake

यह अफ्रिका की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है जो घाना देश में अवस्थित है। यह एक मीठे पानी की झील है। यह एक मानव निर्मित झील है। श्वेत वोल्टा लाल वोल्टा और काली वोल्टा यह तीन नदी मिलकर वोल्टा नदी का निर्माण करती है और इसी नदी पर वोल्टा झील बनाया गया है।

Lakes of Africa Continents

Lake Kivu

यह झील कांगो और रवांडा के बीच अवस्थित है। किलिमंजारो पर्वत का दूसरा नाम Mount Kivu है।

Lake Mweru Wantipa

यह East African Rift में अवस्थित मीठे पानी की झील है। यह जांबिया में अवस्थित है।

Lakes of Africa Continents

Trans Himalaya

https://youtu.be/oM482-2dXDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *