Boundry Of Continent | Intercontinenatal Boundry

World Geography

महाद्वीपों की सीमाएं

Intercontinental Boundry

Asia-Africa Boundry

एशिया महादेश को अफ्रीका महादेश से Suez Canal, Red Sea, और Bab-el -Mandeb Strait और Bay Of Aden अलग करता है।

Bab-el-Mandeb Strait – यह लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है तथा एशिया के यमन को अफ्रीका के जिबूती से अलग करता है। इस जलसधि का उपनाम आंसुओं का प्रवेश द्वार है।

Suez Canal – यह भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है। यह मिस्र में अवस्थित है।

Note:- मिस्र देश का विस्तार अफ्रीका और एशिया दोनों महा देशों में पाया जाता है। मिश्र का सिनाई प्रायद्वीप एशिया में अवस्थित है।

Europe-Africa Boundry

एशिया और अफ्रीका महादेश को जिब्राल्टर जलसंधि भूमध्य सागर अलग करता है।

जिब्राल्टर जलसंधि – जिब्राल्टर जलसंधि भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ता है। यह यूरोप के स्पेन एवं अफ्रीका के मोरक्को देश से अलग करता है। इस जल संधि को भूमध्य सागर का प्रवेश द्वार या भूमध्य सागर की कुंजी कहा जाता है। कहा जाता है।

Asia-Europe Boundry

बैस्फोरस जलसंधि, काला सागर, काकेशस पर्वत, कैस्पियन सागर, यूराल नदी और यूराल पर्वत मिलकर एशिया को यूरोप से अलग करती है।

बैस्फोरस जलसंधि यह जलसंधि काला सागर को मार मारा सागर से जोड़ता है जो टर्की में अवस्थित है।

Note:- तुर्की एशिया और यूरोप दोनों महादेश में अवस्थित एक देश है। इसके एशिया का भाग आनातोलिया का पठार कहलाता है वहीं यूरोप में इसका क्षेत्र बाल्कन के पठार में अवस्थित है।

Note:- कजाकिस्तान, अज़रबैजान, टर्की, रूस और जॉर्जिया यह पांच देश की सीमाएं यूरोप और एशिया दोनों महादेश में अवस्थित है।

Note:- यूराल नदी युराल पर्वत से निकलकर कैस्पियन सागर में मिल जाती है।

S America & N America Boudry

उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका को पनामा नहर अलग करती है।

पनामा नहर – यह नहर प्रशांत महासागर को कैरेबियन सागर (अटलांटिक महासागर) से जोड़ती है। यह पनामा देश में अवस्थित है।

Note:- पनामा और कोलंबिया इन दो देशों का क्षेत्र उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका दोनों महादेश में शामिल है। पनामा ग्रेटर कोलंबिया से अलग होकर एक नया देश बना है।

Asia & N America Boudry

बेरिंग जल संधि संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का प्रांत को एशिया के चुसकी प्रायद्वीप (रूस ) से अलग करता है। यह जलसंधि आर्कटिक सागर को बेरिंग सागर से जोड़ती है।

Asia & Australia Boudry

टारस जलसंधि एशिया के न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया अलग करती है। यह आराफुरा सागर को पापुआ की खाड़ी से जोड़ती है।

Note:- बेरिंग जलसंधि, जिब्राल्टर जलसंधि, बाब अल मंडप जलसंधि, बॉस्फोरस जलसंधि और टारस जलसंधि को महाद्वीपीय विभाजक के रूप में जाना जाता है।

Intercontinental Boundry

बुकर पुरस्कार

https://youtu.be/LwEWl6Ziek4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *