झारखंड से संबंधित 2023 के पुरस्कार

Uncategorized

पुरस्कार 2023 (Current Affairs)

Jharkhand Prize Honour 2023

पद्मश्री पुरस्कार 2020 – यह पुरस्कार नागपुरी के प्रसिद्ध गायक मधु मंसूरी हंसमुख को प्रदान किया गया है।

पद्मश्री पुरस्कार 2021 – झारखंड के सरायकेला के रहने वाली छूटनी देवी को डायन प्रथा के उन्मूलन के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया।

पद्मश्री पुरस्कार 2022 – यह पुरस्कार झारखंड के साहित्यकार गिरधारी राम गोंजू को प्रदान किया गया है।

पद्मश्री पुरस्कार 2023 – घाटशिला के निवासी डॉ जानूम सिंह सोय को हो भाषा के विकास के लिए 2023 का पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार 2022 – बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया।

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 – झारखंड में 2022 में 2 युवाओं को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

1st – जमशेदपुर के सालगे हांसदा को उसके संताली उपन्यास “जनम दिसोम उजारोग काना” के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

2nd – हजारीबाग के मिहिर वत्स को अंग्रेजी उपन्यास “टेल्स ऑफ: एन इंटिमेट एक्सप्लोरेशन ऑफ छोटानागपुर” के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

जनजातीय गौरव सम्मान 2022 – प्रभात खबर के पत्रकार नागेश्वर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म तिथि पर 2022 का जनजातीय गौरव सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार झारखंड “इंटेलेक्चुअल फोरम” एवं प्रधानमंत्री “आत्मनिर्भर भारत” के सौजन्य से मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर स्थित यशवंतराव सेंटर में आयोजित समारोह में दिया गया।

डिजिटल इंडिया अवार्ड – 19 दिसंबर 2022 को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पहली बार झारखंड को डिजिटल इंडिया अवार्ड प्रदान किया गया। यह पुरस्कार कोडरमा जिला प्रशासन द्वारा संचालित डीईजीएस कंप्यूटर बेसिक ट्रेनिंग सेंटर के कांसेप्ट को दिया गया।

स्वर्ण शक्ति पुरस्कार – एनटीपीसी स्थापना दिवस समारोह पर एनटीपीसी के द्वारा संचालित पकरी-बरवाडीह कोयला खनन परियोजना को सर्वश्रेष्ठ कोयला खनन के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार प्रदान किया गया। यह कोयला परियोजना हजारीबाग जिले में संचालित है। पिछले वर्ष 2021-22 में यह पुरस्कार चट्टी- बरियातू (हजारीबाग ) कोयला परियोजना को दिया गया था।

जल प्रहरी सम्मान 2022 – देवघर के समीर अंसारी तथा हजारीबाग के संजय कुमार सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

सेना मेडल 2022 – फूसरो के निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल जयप्रकाश कुमार को वर्ष 2022 में सेना मेडल से सम्मानित किया गया। 2019 में यह एनएसजी के 16 सदस्यों के साथ एवरेस्ट पर चढ़ाई किए थे।

डॉ फादर कामिल बुल्के साहित्य सम्मान 2022 – यह पुरस्कार डॉ महुआ माजी को प्रदान किया गया। महुआ माझ झारखंड के राज्यसभा सदस्य हैं तथा ये एक प्रसिद्ध उपन्यासकार भी है।

संगीत नाटक अकादमी अवार्ड 2022- प्रसिद्ध छऊ नर्तक तपन पटनायक को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। सरायकेला छऊ को राजकीय महोत्सव घोषित कराने में तपन पटनायक का बहुत योगदान है।

सांसद रत्न अवॉर्ड 2022- जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्टाटा तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ पुरस्कार- 29 मई 2022 को झारखंड को WHO द्वारा स्टाटा तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

गुरु ब्रह्मा अवार्ड 2022- में उड़ीसा के जगन्नाथपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में झारखंड राज्य के सरायकेला छऊ नृत्य शैली का मुखौटा तैयार करने वाले कलाकार गुरु सुशांत महापात्रा को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

निनाद सम्मान – 2022 यह पुरस्कार नागपुरी भाषा के प्रसिद्ध गायक मधु मंसूरी हंसमुख को प्रदान किया गया। इन्हें 2020 में पद्मश्री एवं 2011 में झारखंड रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

राष्ट्रीय वीरता पदक 2023- यह पुरस्कार रांची के डीएसपी नवीन कुमार लकड़ा को प्रदान किया गया है।

बाल हितेषी ग्राम पंचायत पुरस्कार – यह पुरस्कार बोकारो जिला के बुंडू पंचायत को प्रदान किया गया है। इस पंचायत को यह पुरस्कार दूसरी बार प्रदान किया गया है।

मिसेज इंटरनेशनल क्वीन पुरस्कार 2022- यह पुरस्कार राशि के सौम्या सिन्हा को प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार दुबई में प्रदान किया गया।

नागार्जुन सम्मान 2021- कवि ज्ञानेंद्रपति को 2021 में नागार्जुन सम्मान से सम्मानित किया गया। यह गोंडा के निवासी है। 2006 में इसकी कविता संग्रह “संश्यात्मा” के लिए इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है।

डॉ वर्गीज कुरियन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2022- यह पुरस्कार मुकुल प्रसाद सिंह को प्रदान किया गया है।

राम मनोहर लोहिया स्मृति पुरस्कार – यह पुरस्कार प्रभात खबर के कार्यकारी संपादक अनुज सिन्हा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार – 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू उच्च विद्यालय कदमा की शिक्षिका क्षिप्रा मिश्रा को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

प्रेमचंद्र स्मृति कथा सम्मान 2022- यह पुरस्कार झारखंड के प्रसिद्ध उपन्यासकार रनेंद्र को प्रदान किया गया है।

Jharkhand Prize Honour 2023

https://youtu.be/QlUt7RCoy4U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *