झारखंड मुक्ति मोर्चा
स्थापना –झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना 4 फरवरी 1973 में धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में किया गया। यह पार्टी तीन संगठन को एक साथ विलय करके बनाया गया। पहला विनोद बिहारी महतो द्वारा गठित “शिवाजी समाज”, दूसरा शिबू सोरेन द्वारा गठित “सोनोत संताल समाज” और तीसरा ए के रॉय द्वारा गठित “मार्क्सवादी को -ऑर्डिनेशन कमिटी”। बिनोद बिहारी महतो JMM के प्रथम अध्यक्ष और शिबू सोरेन प्रथम महासचिव बने। निर्मल महतो और टेकलाल महतो भी अन्य प्रसिद्ध संस्थापक सदस्य में थे। JMM के छात्र संघ का नाम झारखंड छात्र मोर्चा है, इसके महिला संघ का नाम झारखंड महिला मोर्चा है और इसके युवा संघ का नाम झारखण्ड युवा मोर्चा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्थापना के समय चार मुख्य लक्ष्य निर्धारित किये थे:-
a) महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष
b) झारखंड को पृथक राज्य बनाना
c) जंगल कानून के खिलाफ जंगल काटो अभियान
d) विस्थापितों के लिए पुनर्वास एवं कल-कारखानों में आदिवासियों की बहाली।
JMM के प्रमुख नारे – शिबु सोरेन, बिनोद बिहारी महतो और ए के रॉय के संयुक्त मोर्चा ने मिलकर नारा दिए:-
a) लोटा, सोटा और झोंटा बाहर जाओ।
यहाँ लोटा, मारवाड़ी को सोटा, बिहारियों को और झोंटा पंजाबियों को इंगित करता है।
b) ABCD को मार भगाओ (A-आरा, B-बलिया, C-छपरा, D-दरभंगा)
JMM द्वारा किये गए महत्वपूर्ण कार्य –झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने प्रारम्भिक दौर में कुछ महत्वपूर्ण कार्य किए जिससे इसके प्रसिद्धि बढ़ी:-
1. धनकटनी आंदोलन – JMM और शिबु सोरेन ने 1973 में धनकटनी आंदोलन चलाया। यह आंदोलन धनबाद जिला के आदिवासी बहुल इलाका टुंडी प्रखंड में चला इसलिए इसे टुंडी आंदोलन से भी जाना जाता है। यह आंदोलन महाजनी प्रथा के खिलाफ था। महाजनो ने जो सूदखोरी के नाम पर आदिवासियों की जमीन अपने कब्जे में कर रखी थी। उस जमीन पर लगे धान को आदिवासी जबरन काट लेते थे। इस आंदोलन का केंद्र बिंदु पोखड़िया आश्रम ( टुंडी) था।
2. जंगल काटो अभियान –JMM ने 1978 में शिबु सोरेन के नेतृत्व में सिंहभूम जिला में “जंगल काटो अभियान” चलाया। इस आंदोलन में देवेंद्र माँझी और शैलेन्द्र महतो का बहुत योगदान था।
3. पटना में विशाल रैली –21 मार्च 1978 को शिबु सोरेन ए के रॉय के साथ मिलकर पटना में आदिवासी रैली की। ये रैली झारखंडियों का अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन था।
4. विकास प्राधिकरण की माँग – JMM के सार्थक प्रयास से ही 1982 में बिहार की कांग्रेस सरकार ने छोटानागपुर विकास प्राधिकरण और संताल परगना विकास प्राधिकरण का गठन किया।
5. वृहत्तर झारखंड के मांग का त्याग – JMM ने बृहत्तर झारखंड के माँग को संकुचित कर सिर्फ छोटानागपुर और संताल परगना को मिलाकर पृथक राज्य की माँग की।
JMM का बिखराव –1977 में शिबू सोरेन ने पहला विधानसभा चुनाव यही से लड़ा था लेकिन जनसंघ के प्रत्यासी से हार गए थे। 1980 में हुए विधान सभा चुनाव में JMM के प्रत्यासी बिनोद बिहारी महतो ने इस हार का बदला लिया। बिनोद बिहारी महतो यही से प्रथम बार विधायक बने। 1980 में पहली बार JMM अपनी चुनाव चिन्ह तीर-धनुष के साथ पहली बार विधान सभा चुनाव लड़े और 13 सीटें जीती। इस जीत के पश्चात बाबूलाल मरांडी और बिनोद बिहारी महतो JMM से अलग हो गए। बिनोद बिहारी महतो ने JMM(B) नाम से अलग पार्टी बनाई।
बिनोद बिहारी महतो के JMM से अलग होने के बाद निर्मल महतो को JMM का अध्यक्ष बनाया गया। 1987 में निर्मल महतो की हत्या के बाद ये दोनों गुट का आपस मे विलय हो गया। पुनः 1992 में JMM का विभाजन हुआ। कृष्णा मार्डी ने JMM(Ulgulan) अलग राजनीतिक दल बना लिया। 1999 में JMM (U) का विलय JMM में हो गया।
वृहत्तर झारखंड –1950 के दशक में आदिवासी बहुल इलाका को मिलाकर जयपाल सिंह मुंडा ने आंदोलन चलाया था, जो वृहत्तर झारखंड के रूप में जाना जाता है। 1939 में आदिवासी महासभा ने सर्वप्रथम इसकी माँग रखी थी। शिबु सोरेन ने वृहत्तर झारखंड की मांग को संकुचित कर सिर्फ छोटानागपुर और पलामू तक ही सीमित रखा। वास्तव में 2000 में सिर्फ छोटानागपुर और संताल परगना को मिलाकर झारखंड राज्य बना। 1970 के दशक में निराल होरो ने अपनी राजनीतिक पार्टी झारखंड पार्टी (होरो गुट) के मंच से वृहत्तर झारखंड का माँग उठाया जो ज्यादा प्रभावशाली नही रहा। वृहत्तर झारखंड का विस्तार बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक था।
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम जिला वृहत्तर झारखंड का हिस्सा था। छत्तीसगढ़ का रायगढ़, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर और कोरिया जिला तक वृहत्तर झारखंड का विस्तार था। उड़ीसा के संभलपुर, क्योंझर, मयूरभंज और सुंदरगढ़ तक विस्तार था। पश्चिम बंगाल की क्षेत्रीय पार्टी झारखंड पार्टी (नरेन गुट) वृहत्तर झारखंड की माँग कर रहा है।
Jharkhand Mukti Morcha
Establishment – Jharkhand Mukti Morcha was established on 4 February 1973 at Randhir Verma Stadium in Dhanbad. This party was formed by merging three organizations together. The first was “Shivaji Samaj” formed by Vinod Bihari Mahato, the second was “Sonot Santal Samaj” formed by Shibu Soren and the third was “Marxist Co-ordination Committee” formed by A.K. Roy. Binod Bihari Mahto became the first president of JMM and Shibu Soren became the first general secretary. Nirmal Mahto and Teklal Mahto were other prominent founding members. The name of JMM’s student union is Jharkhand Chhatra Morcha, its women’s union is Jharkhand Mahila Morcha and its youth union is Jharkhand Yuva Morcha. Jharkhand Mukti Morcha had set four main goals at the time of its establishment:-
a) Struggle against money lending system
b) Making Jharkhand a separate state
c) Campaign against forest laws to cut down forests
d) Rehabilitation of displaced people and employment of tribals in factories.
Famous Slogan Of JMM – The joint front of Shibu Soren, Binod Bihari Mahto and AK Roy gave slogans together:-
a) Lota, Sota and Jhonta go out.
Here Lota refers to Marwaris, Sota to Biharis and Jhonta to Punjabis.
b) Get Out ABCD (A-Ara, B-Ballia, C-Chhapra, D-Darbhanga)
Important works done by JMM –Jharkhand Mukti Morcha did some important work in its initial phase which increased its fame:-
1. Dhankatni movement – JMM led by Shibu Soren launched the Dhankatni movement in 1973. This movement took place in the tribal dominated area of Tundi block of Dhanbad district, hence it is also known as Tundi movement. This movement was against the money lending system. The moneylenders had taken over the land of the tribals in the name of usury. The tribals forcibly harvested the paddy grown on that land. The centre point of this movement was Pokhariya Ashram (Tundi).
2. Jungle Kato Abhiyan –JMM launched the “Jungle Kato Abhiyan” in Singhbhum district in 1978 under the leadership of Shibu Soren. Devendra Manjhi and Shailendra Mahato contributed a lot in this movement.
3. Great Rally in Patna – On 21 March 1978, Shibu Soren along with AK Roy organised a tribal rally in Patna. This rally was the biggest show of strength of Jharkhandis till date.
4. Demand Of Development Authority – Due to the meaningful efforts of JMM, in 1982, the Congress Government of Bihar constituted Chotanagpur Development Authority and Santhal Pargana Development Authority.
5. Abandonment of the demand for Greater Jharkhand – JMM narrowed down the demand for Greater Jharkhand and demanded a separate state by combining only Chhotanagpur and Santhal Pargana.
Disintegration of JMM – In 1977, Shibu Soren contested his first assembly election from here but lost to the Jansangh candidate. JMM candidate Binod Bihari Mahto avenged this defeat in the 1980 assembly elections. Binod Bihari Mahto became MLA for the first time from here. In 1980, JMM contested the assembly elections for the first time with its election symbol of arrow and bow and won 13 seats. After this victory, Babulal Marandi and Binod Bihari Mahto broke away from JMM. Binod Bihari Mahto formed a separate party named JMM(B).
After Binod Bihari Mahto left JMM, Nirmal Mahto was made the president of JMM. After the assassination of Nirmal Mahto in 1987, these two factions merged together. Again in 1992, JMM split. Krishna Mardi formed a separate political party JMM(Ulgulan). In 1999, JMM(U) merged with JMM.
Greater Jharkhand – In the 1950s, Jaipal Singh Munda started a movement to include tribal dominated areas and form what is known as Greater Jharkhand. The Adivasi Mahasabha had first raised this demand in 1939. Shibu Soren narrowed the demand for Greater Jharkhand and limited it to only Chhota Nagpur and Palamu. In fact, in the year 2000, Jharkhand state was formed by combining only Chhotanagpur and Santhal Pargana. In the 1970s, Niral Horo raised the demand for Greater Jharkhand from the platform of his political party Jharkhand Party (Horo Group), which was not very effective. Greater Jharkhand extended to Bihar, West Bengal, Chhattisgarh and Orissa.
Purulia, Bankura, East Midnapore, West Midnapore of West Bengal and Jhargram district was part of Greater Jharkhand. Greater Jharkhand extended to Raigarh, Surguja, Balrampur, Surajpur and Korea districts of Chhattisgarh. It extended to Sambalpur, Keonjhar, Mayurbhanj and Sundargarh in Orissa. West Bengal’s regional party Jharkhand Party (Naren faction) is demanding Greater Jharkhand.