चंबल नदी प्रणाली तन्त्र | Chambal River System

India Geography

चंबल नदी प्रणाली तन्त्र

Chambal River System

इस नदी का पुराना नाम चर्मणवती है। चंबल नदी का प्रवाह चंबल नदी जानापाव पहाड़ी (विंध्याचल पर्वत माला) से निकलती है। यह स्थान मध्य प्रदेश के महू में अवस्थित है। यह नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्य से होकर गुजरती है। इसकी कुल लंबाई 1051 किलोमीटर है। यह नदी राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच में एक लंबी सीमा 252 किमी) बनाती है।

Note:- महू (MHOW – Military Headquarter Of War) मध्यप्रदेश के इंदौर जिला में अवस्थित है। इसी स्थान पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। इस जगह का नाम बदल कर डॉक्टर अंबेडकर नगर कर दिया गया है। यही भारतीय सेना का Infantry School अवस्थित है। महू में ही Army War College अवस्थित है। यही MCTE (Military College Of Telecommunication Engineering) भी अवस्थित है।

चंबल नदी के किनारे स्थित शहर

कोटा, धौलपुर, रावतभाटा और रतलाम है। यह नदी कोटा के पास चुलिया जलप्रपात का निर्माण करती है, जिसकी ऊंचाई 18 मीटर है। इस नदी पर चार जलविद्युत परियोजनाएं संचालित है।

जवाहर सागर परियोजनाकोटा, राजस्थान
राणा प्रताप सागर परियोजनारावतभाटा, राजस्थान
गांधी सागर परियोजनामंदसौर, मध्य प्रदेश
कोटा बैराज परियोजनाकोटा, राजस्थान

Note:- मंदसौर, शिवना नदी के किनारे मध्य प्रदेश का एक शहर है जहां प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर है।

चंबल की सहायक नदी

क्षिप्रा नदी (Kshipra River)

यह नदी इंदौर के ककरी बड़ली नामक स्थान से निकलकर मंदसौर में चंबल नदी से मिल जाती है। महाकालेश्वर धाम इसी नदी के तट पर अवस्थित है, तथा 12 वर्ष में एक बार इस नदी के तट पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। उज्जैन शहर क्षिप्रा नदी के तट पर अवस्थित है। इस नदी की कुल लंबाई 196 किलोमीटर है। खान और गंभीर नदी इसकी मुख्य सहायक नदी है।

बनास नदी (Banas River)

यह नदी सिर्फ राजस्थान राज्य में बहती है। इसका उद्गम राजसमंद जिला स्थित कुंभलगढ़ (खामनेर की पहाड़ी) से हुआ है। यह स्थान अरावली पर्वत श्रेणी पर स्थित है। यह नदी राजस्थान के रामेश्वरम गांव (सवाई माधोपुर जिला) में चंबल नदी से मिल जाती है। इस नदी की सहायक नदी बेड़च, कोठारी, मानसी, खारी और मोरेल नदी है।

कालीसिंध नदी Kali Sindh River

इस नदी का प्रवाह मध्यप्रदेश और राजस्थान झील राज्य में है। यह नदी विंध्याचल श्रेणी के बागली नामक स्थान से निकलकर राजस्थान में चंबल नदी से मिलती है। अहू नदी, निवाज नदी और परवन नदी इसकी मुख्य सहायक नदियां है।

पार्वती नदी (Parvati River)

इस नदी नदी का प्रवाह मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्य में है। यह नदी विंध्याचल रेंज (सिहोर जिला, MP) से निकलकर यमुना नदी में (राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला) में मिल जाती है।

कुनो (कुनु) Kuno River

यह नदी की चंबल की एक प्रमुख सहायक नदी है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरती है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान भारत का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है जहां पर चीता पाया जाता है। इस चीते को नामीबिया से लाकर 17 सितंबर 2022 में रखा गया है।

Swarnrekha River System Video

https://youtu.be/GdeDrqguM6U

https://youtu.be/GdeDrqguM6U

Chambal River System

1 thought on “चंबल नदी प्रणाली तन्त्र | Chambal River System

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *