Jharkhand Current AFFAIRS 2023 |झारखंड में प्रमुख निधन| Death & Demise in Jharkhand

Uncategorized

प्रमुख निधन

Jharkhand Current Affairs 2023

सोम मरांडी

यह भाजपा का राजमहल क्षेत्र से सांसद थे। 1998 में राजमहल से अपने प्रतिद्वंदी थामस हांसदा को सिर्फ 9 मतों से हराया था जो भारतीय इतिहास में सबसे कम मतों से लोकसभा जीत है।

Youtube Class On Same Topic

https://youtube.com/live/6EBhmmiwdtY?feature=share

जगरनाथ महतो

यह वर्तमान सरकार में शिक्षा मंत्री तथा मद् निषेध मंत्री रहे। इनका निधन 6 अप्रैल 2023 को चेन्नई में इलाज के दौरान हो गया यह डुमरी विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे इसे टाइगर के नाम से भी बुलाया जाता था।

समरेश सिंह

यह झारखंड के प्रथम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री थे। यह बोकारो से पूर्व विधायक भी रहे। राजनीति में इसे “दादा” के नाम से जाना जाता है। या भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य में से थे तथा भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल को इनके सुझाव से ही अपनाया गया था। एक बार इन्होंने इंदर सिंह नामधारी के साथ मिलकर भाजपा से विद्रोह कर दिया था और एक नया राजनीतिक पार्टी “संपूर्ण क्रांति दल” की स्थापना की थी जिसका कुछ दिन बाद भाजपा में विलय हो गया था।

एके राय

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके मार्क्सवादी समन्वय समिति के संस्थापक एक ही राय का 2019 में निधन हो गया। यह तीन बार सिंदरी से विधायक भी रह चुके हैं इनके समर्थक इसे राजनीतिक संत के रूप में मानते थे।

पूर्व राज्यपाल

सैयद सिब्ते रजी

यह झारखंड के 5th राज्यपाल रहे तथा 20 अगस्त 2022 को इनका निधन हो गया इनका कार्यकाल 2004 से 2009 तक था। ये झारखंड का पहला मुस्लिम राज्यपाल थे। इसके समय में ही झारखंड में पहली राष्ट्रपति शासन लगा था। इनका जन्म यूपी के रायबरेली में 1939 में हुआ था। ये असम राज्य के भी राज्यपाल रह चूके है। ये युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर भी रहे। तीन बार राज्यसभा के सांसद चुने गए। ये भारत के डिप्टी होम मिनिस्टर भी रह चूके है।

करीकाल शंकर नरायण

झारखंड के 6th राज्यपाल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर नारायण का निधन हो गया। इनका जन्म 1932 में केरल के पलक्कड़ में हुआ था। झारखंड के अलावा ये महाराष्ट्र, नागालैंड, असम (अतिरिक्त प्रभार), अरुणाचल प्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) के राज्यपाल रह चूके है। ये कांग्रेस के एक बड़े नेता थे।

गोपाल प्रसाद दुबे

यह झारखंड के प्रसिद्ध छऊ नर्तक थे। छऊ नृत्य के क्षेत्र में इन्हें 2012 में पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया था तथा 2017 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला था।

अमिताभ चौधरी

यह झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष थे, इन्होंने सुदेश महतो को हराकर यह अध्यक्षता प्राप्त की थी। यह आईपीएस अधिकारी भी रह चुके हैं इनका निधन 16 अगस्त 2022 को हो गया यह बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे थे। रांची के जेएससीए स्टेडियम में एक पेवेलियन के नाम उनके नाम पर रखा गया है। यह जेपीएससी के चेयरमैन भी रहे। झारखंड विकास मोर्चा के कैंडिडेट के रूप में यह रांची लोक सभा से चुनाव भी लड़े थे।

डॉक्टर जमशेद इरानी

टाटा स्टील के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जमशेद रानी का 21 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया। 1997 में इसे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने नाइटहुड की उपाधि प्रदान की गई थी तथा 2007 में इन्हें पदम भूषण से सम्मानित किया गया था।

डॉक्टर बी एन पांडे – झारखंड के प्रसिद्ध शिक्षाविद तथा बीएस कॉलेज लोहरदगा के संस्थापक प्राचार्य रह चुके डॉक्टर बीएन पांडे का हाल ही में निधन हो गया है।

हेमेंद्र प्रताप देहाती

इनका निधन जनवरी 2023 में हुआ। यह भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रह चुके हैं। यह मधु कोड़ा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर भी रहे। इन्हें कनहर नदी जल संघर्ष के लिए याद किया जाता है। ये पलामू के रहने वाले थे।

ईश्वरी प्रसाद

झारखंड के सांस्कृतिक आंदोलन के युवा नेता में से एक ईश्वरी प्रसाद का निधन सितंबर 2022 में हो गया। इन्होंने “छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ” की स्थापना कर झारखंड के संस्कृति को आगे बढ़ाया। इसने अपनी पत्रिका “डहर” के माध्यम से झारखंड संस्कृति का प्रचार प्रसार किया करते थे।

खिलाड़ी

जस्टिन केरकेट्टा

सिमडेगा जिले के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का 3 दिसंबर 2022 को निधन हो गया। इन्होंने 1978 में हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी यह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे।

विभूति प्रसाद सिंह – झारखंड के प्रसिद्ध निशानेबाज तथा कोच का 28 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया।

बिरजू शाह – झारखंड के प्रसिद्ध मुक्केबाज बिरजू साका 4 सितंबर 2022 को निधन हो गया।

गोपाल भेंगरा – पूर्व हॉकी ओलंपिक खिलाड़ी गोपाल बेंगर का निधन 2021 में हो गया है। ये 1978 में आयोजित हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सदस्य थे। ये भारतीय सेना में थे। जब जीवन के आखरी समय मे गरीबी से घिर गए, तब सुनील गावस्कर की संस्था “champ” से इसे प्रतिमाह आर्थिक सहयोग मिलता था। हाल ही में इनका निधन हो गया।

पूर्व विधायक

अरुण बोस – यह जामताड़ा के पूर्व विधायक थे तथा वीरू बोस के नाम से भी जाने जाते थे।

शिवा महतो- डुमरिर के पूर्व विधायक शिवा महतो का निधन हाल ही में हो गया

साधु चरण महतो- इचागढ़ के पूर्व विधायक का लंबी बीमारी से मृत्यु हो गई।

कमल किशोर भगत- लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत का निधन हो गयाl

रजनीश आनंद – गोड्डा के विधायक रजनीश आनंद का 26 नवंबर 2022 को निधन हो गया। यह कांग्रेस के नेता थे।

डॉक्टर सबा अहमद – टुंडी से के पूर्व विधायक डॉ सबा अहमद का निधन 19 नवंबर 2022 में हो गया।

Jharkhand Current Affairs 3023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *