Operation Of Jharkhand

JPSC PT (Polity 13) झारखंड के प्रमुख ऑपरेशन,अभियान | All Operations,Missions In Jharkhand

Jharkhand GKMiscellaneous

झारखंड के विभिन्न ऑपरेशन

ऑपरेशन जाल –यह ऑपरेशन सारंडा के जंगल में चलाया गया है इसका मुख्य उद्देश्य सारंडा जंगल को नक्सलियों से मुक्त कराने के लिए। साथ ही साथ यह ऑपरेशन झारखंड के अन्य भागों में भी चलाया गया है जैसे लातेहार के बेंदी जंगल में भी चलाया गया।

ऑपरेशन खोज –यह अभियान नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड सरकार द्वारा चलाया गया। यह अभियान 2013 में लातेहार जिला के बेंदी जंगल और उसके आस पास में चलाया गया।

ऑपरेशन जस्टिस –यह 2002 झारखंड सरकार के श्रम एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा चलाया गया अभियान है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी को सुनिश्चित करना था।

ऑपरेशन टोडरमल –इस अभियान का दो उद्देश्य था।पहला भूमि सुधार कार्यक्रम को गति प्रदान करना दूसरा भूमिहीन नागरिकों के बीच जमीन का वितरण करना।

ऑपरेशन नई दिशा –यह अभियान नक्सलियों को आत्मसर्पण कराने के लिए किया गया।

ऑपरेशन के टू –यह अभियान 2005 में बिहार और झारखंड के बॉर्डर में चलाया गया।इसका उद्देश्य नक्सलियों का उन्मूलन तथा बिहार विधान सभ चुनाव में नक्सलियों के हस्तक्षेप को रोकना था।

ऑपरेशन वरुण –यह अभियान सिर्फ धनबाद जिले में चलाया गया।इसका उद्देश्य था धनबाद जिले में पेय समस्या को खत्म करना।

ऑपरेशन कॉम्ब –यह अभियान 1995 में चलाया गया। इसका उद्देश्य था धनबाद के आस पास के स्टेशनो में हो रहे डकैती को रोकना।

ऑपरेशन धनवंतरी –यह ऑपरेशन पूरे झारखंड में चलाया गया। नकली दवाओं के की बिक्री को रोकने के लिए ऑपरेशन धनवंतरी चलाया गया।

ऑपरेशन जंगल –यह आंदोलन गढ़वा जिला के जंगली इलाकों में चलाया गया। इसका उद्देश्य गढ़वा और इसके आसपास के इलाकों से नक्सलवाद को खत्म करना।

ऑपरेशन अग्निदूत –यह अभियान पलामू जिला में चलाया गया। इसका उद्देश्य पलामू और इसके आसपास के इलाकों में नक्सलवाद को रोकना था।

ऑपरेशन अनाकोंडा –यह अभियान 2011-12 में एनाकोंडा -1 और एनाकोंडा-2 के रूप में चलाया गया इसका मुख्य उद्देश्य सारंडा के जंगल में नक्सली गतिविधी को रोकना था।

ऑपरेशन मुस्कान –यह अभियान 2015 में मुस्कान -1 और 2016 में मुस्कान -2 के रूप में पूरे झारखंड में चलाया गया। इसका पहला उद्देश्य लापता हुए बच्चे का पता लगाना और दूसरा उद्देश्य बाल श्रम को रोकना था। यह अभियान देश के विभिन्न राज्यों में चलाया गया।

ऑपरेशन ग्रीनहंट –यह अभियान 2009 में चलाया गया था इसका उद्देश्य नक्सलवाद उन्मूलन था।

ऑपरेशन सामना –यह अभियान पलामू और लातेहार में चलाया गया इसका उद्देश्य नक्सलवाद उन्मूलन था।

ऑपरेशन चार्ली – जनवरी 2023 से साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन है।

ऑपरेशन ऑक्टोपस – यह operation झारखंड में प्रवासी मजदूरों के संख्या पता लगाने के लिए चलाया गया।

ऑपरेशन चॉकलेट – झारखंड में अफीम की खेती को रोकने के लिए “ऑपरेशन चॉकलेट” नामक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अफीम की खेती, परिवहन और दुरुपयोग से निपटने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

एंटी नक्सल ऑपरेशन – ऑपरेशन बुलबुल, ऑपरेशन थंडर, ऑपरेशन डबल बुल झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन है।

झारखंड में चलाए गए अभियान/मिशन

नवजीवन अभियान – इसके तहत झारखंड में हड़िया-दारू के उत्पादन और बिक्री से जुड़ी महिलाओ का सर्वेक्षण किया गया।

सारथी रथ अभियान –किसानों में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को प्रसारित करने के लिये।

माँ अभियान –स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए

स्कूल चले चलायें अभियान –झारखंड सरकार ने इस अभियान के तहत पढ़ाई छोड़ देने वाले (School Dropout) विद्यार्थियों को पुनः सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने का प्रयास किया है।

मेरी बेटी, मेरी पहचान –इसे 2016 में शुरू किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना को प्रोत्साहित करना है तथा लोगो मे जागरूकता पैदा करना है। जमशेदपुर के तिरिंग गांव से इसकी शुरुआत हुई। योजना के तहत गाँव के हर घर के दरवाजे पर बेटी का नाम-प्लेट लगाकर घरों को बेटियों के नाम से पहचान दिलाने की पहल की गई।

नन्हा सा दिल – कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनियों सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट (एसएसएसएचईटी) के साथ मिलकर केनन्हा सा दिल’ अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए जीवन रक्षक सर्जरी उपलब्ध कराई जाएगी।

समर अभियान –झारखंड सरकार ने कुपोषण से निपटने के लिये राज्य में ‘समर’ (Strategic Action for Alleviation of Malnutrition and Anemia Reduction- SAAMAR) अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य रक्ताल्पता से पीड़ित महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों की पहचान करना और इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये विभिन्न विभागों में सामंजस्य स्थापित करना है।

श्रमशक्ति अभियान – झारखंड में “श्रमशक्ति अभियान” का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक असंगठित श्रमिकों (निर्माण श्रमिकों सहित) का निबंधन कराकर उनके लिए संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना एवं उनके जीवन में खुशहाली लाना है।

अबुआ बीर दिशोम अभियान –2023 में झारखंड सरकार ने वन अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अबुआ बीर दिशोम अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत वन अधिकारों के दावों को सुविधाजनक बनाने के लिए गांव स्तर पर वन अधिकार समितियों (FRC) की स्थापना की गई।

Different Operation Of Jharkhand Video

https://youtu.be/IimIESwM0rw

2 thoughts on “JPSC PT (Polity 13) झारखंड के प्रमुख ऑपरेशन,अभियान | All Operations,Missions In Jharkhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *