Jamtara District Introduction

जामताड़ा जिला सामान्य ज्ञान|All Facts Of Jamtara District|Jamtara Jila GK|GK For JPSC|GK FOR JSSC|GK FOR JHARKHAND POLICE|JHARKHAND GK PDF

Jharkhand GKझारखण्ड के जिले

Jamtara District Introduction

Jamtara District Formation

संताल विद्रोह के परिणामस्वरूप 1855 ई में बीरभूम और भागलपुर के कुछ हिस्से को मिलाकर संताल परगना जिला बनाया गया जिसका मुख्यालय आगे चलके दुमका को बनाया गया। इस समय देवघर, जामताड़ा और दुमका पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में था। 1983 में संथाल परगना 4 नए जिले में विभाजित होने के पश्चात देवघर, दुमका, राजमहल, गोड्डा जिला बना फिर 1994 में राजमहल विखंडित होकर पाकुड़ और साहेबगंज जिला बना। 26 अप्रैल 2001 में दुमका जिला से 6 ब्लॉक के साथ विभाजित होकर जामताड़ा जिला बना।

जामताड़ा जिला का उपनाम

सांपो का शहर – जामताड़ा दो शब्दो से मिलकर बना है। संथाली भाषा में जाम का अर्थ सांप और ताड़ा का मतलब घर।

Fishing Capital Of India- साइबर क्राइम में पूरे भारत में विशिष्ट स्थान रखने के लिए यह नाम पड़ा।

लोक सभा क्षेत्र

यह दुमका लोक सभा क्षेत्र में आता है।

विधान सभा क्षेत्र

जामताड़ा जिला में 2 विधान सभा क्षेत्र है

1. जामताड़ा

2. नाला – पहला प्रोटेम स्पीकर विश्वेश्वर खान (CPI) यही से विधायक था और यही झारखंड के पहले उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित हुए थे।

अनुमंडल

जामताड़ा में एक ही अनुमंडल है जामताड़ा।

जामताड़ा जिला के प्रखंड

जामताड़ा जिला के कुल 6 प्रखण्ड हैै।

1. जामताड़ा

2. नारायणपुर

3. नाला- यह प्रखण्ड काजू के खेती के लिए प्रसिद्ध है।

4. कुंडहित – यहां कोयला भंडार है।

5. विद्यासागर – इस प्रखण्ड का पुराना नाम करमाटांड़ था।

6. फतेहपुर

Note:- जामताड़ा जिला में एकमात्र नगर परिषद मिहिजाम है। वही जामताड़ा में NAC तथा नगर पंचायत है।

Rivers Of Jamtara District

अजय नदी

अजय नदी देवघर जिला से जामताड़ा में कजरा नामक जगह में प्रवेश करती है और सिमजुरी नामक जगह से पूर्वी वर्धमान जिला में चली जाती है।

बराकर नदी

बराकर नदी जामताड़ा और धनबाद जिला का सीमा बनाती है। मैथन डैम, धनबाद और जामताड़ा दोनो जिला को छूता है।

जामताड़ा जिला के दर्शनीय स्थल

Tourist Place Of Jamtara District

नंदन कानन

यह ईश्वरचंद्र विद्यासागर का निवास स्थान है। अपने जीवन के आखरी 18 साल इन्होंने जामताड़ा जिला के करमाटांड में बिताया था। यही पे उन्होंने बालिका विद्यालय की स्थापना की थी। इसी के नाम को सम्मान देने के लिए इस प्रखण्ड का नाम बदलकर विद्यासागर कर दिया गया। यहां पर स्थित रेलवे स्टेशन का नाम भारतीय रेलवे ने विद्यासागर रखा है।

कर्मदाहा मेला

यह मेला जामताड़ा जिला के नारायणपुर प्रखंड में मकर संक्रांति के दिन “दुखिया महादेव मंदिर” परिसर में लगता है। यह मेला 15 दिवसीय है। ये मेला बराकर नदी के तट पर लगाता है। मकर संक्रांति के दिन यहां लोग बराकर नदी में स्नान करके दुखिया महादेव का पूजा अर्चना करते है।

जामताड़ा जिला के महत्वपूर्ण तथ्य

Important Facts Of Jamtara District

1. जादोपटीया चित्रकला का यहां सबसे ज्यादा प्रचलन है।

2. जामताड़ा जिला में झारखंड का सबसे कम वन प्रतिशत है।

3. भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान जामताड़ा का नेतृत्व सत्यकाली बाबू ने किया था।

4. जामताड़ा के नरसिंह राय ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान “खून और आंसू” नाम से इश्तिहार छापता था।

5. चिरुडीह हत्याकांड (1975) जामताड़ा जिला से है जिसका मुख्य आरोपी शिबू सोरेन था।

6. 1766 में रमना आहडी ने अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह जामतारा स्थित धसनिया पहाड़ से किया था।

7. कान्हो जामताड़ा जिला के उपरबंधा गांव से गिरफ्तार हुआ था।

7. कुष्ट रोग(Leprosy) से ग्रसित सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला है।

8. जामताड़ा जिला के झिलुआ गाँव मे INDIAN RESERVE BATALLION का Traing Center स्थित है।

9. जामताड़ा भारत का पहला जिला है जिसमे सभी ग्राम पंचायत (118) में सामुदायिक पुस्तकालय खुला है।

10. पर्वत विहार पार्क और लादना डैम (बराकर नदी) जामताड़ा जिला में अवस्थित है।

जामताड़ा जिला के शिक्षण संस्थान

Educational Institution of Jamtara District

1. जामताड़ा कॉलेज,जामताड़ा

2. डिग्री कॉलेज,नाला

3. जे जे एस कॉलेज, मिहिजाम

4. जामताड़ा महिला संध्या कॉलेज, जामताड़ा

5. भागवत झा आजाद कॉलेज, कुंडहित

Jamtara Jila Video With Map

https://youtu.be/qKBcrqeKECA

दुमका जिला का video

https://youtu.be/NmM3A0jMnWQ

देवघर जिला का video

https://youtu.be/CKEIcyKm7OU

गोड्डा जिला का video

https://youtu.be/2NjngfXk8EM

पाकुड़ जिला का video

https://youtu.be/E5PpuWFsl-4

साहेबगंज जिला का video

https://youtu.be/da1uaLGv6dM

5 thoughts on “जामताड़ा जिला सामान्य ज्ञान|All Facts Of Jamtara District|Jamtara Jila GK|GK For JPSC|GK FOR JSSC|GK FOR JHARKHAND POLICE|JHARKHAND GK PDF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *