झारखंड के प्रसिद्ध मस्जिद/मजार
जामी मस्जिद –यह साहेबगंज जिला के मंगलाहाट (राजमहल) में अवस्थित है। इसका निर्माण 16वीं सदी में राजा मानसिंह के द्वारा कराया गया था।
पिठोरिया का ईदगाह –यह ईदगाह राँची जिला के पिठोरिया में अवस्थित है। इस ईदगाह का निर्माण शेरशाह सूरी ने करवाया। 1534 में शेरशाह और बंगाल के नवाब मुहम्मद शाह के बीच किउल नदी के तट में सूरजगढ़ में युद्ध हुआ जिसमे शेरशाह विजयी हुए और बंगाल के बड़े भूभाग में शेरशाह का कब्जा हो गया। इस युद्ध से वापस आने के क्रम में शेरशाह ने पिठोरिया में विश्राम किया इसी दौरान इस ईदगाह का निर्माण करवाया।
बरूरा शरीफ –यह चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड के बरुआ नामक स्थान में अमीर अली शाह का मजार है। यह मजार सतबहिनी नदी के तट में अवस्थित है। अमीर अली शाह एक सूफी संत थे जो 18वी सदी में यहां आए थे।
रबदा शरीफ –यह चतरा के प्रतापपुर के रबदा नामक स्थान में स्थित फहम ख्याल शाह का एक मजार है। फहम ख्याल शाह और अमीर अली शाह दोनो समकालीन थे।
जतराहीबाग कब्रिस्तान –यहां पर 1857 के सिपाही विद्रोह में शहीद मुस्लिम विद्रोहियों को दफनाया गया था।
मदारशाह का मजार –यह मजार लातेहार जिला के चंदवा प्रखंड स्थित मंदारगिरी पर्वत पर अवस्थित है।
दाऊद खान मस्जिद – यह मस्जिद लातेहार जिला में पलामू किला के अंदर स्थित है। इस मस्जिद में तीन गुम्बद है। इसका निर्माण 1661 में बिहार के तत्कालीन मुगल राज्यपाल दाऊद खान ने किया था।
अपर बाजार मस्जिद – राँची में नजरबंद के दौरान मौलाना अबुल कलाम आजाद इसी मस्जिद में नमाज पढ़ा करते थे।
मिरान का मकबरा –यह साहेबगंज जिला के राजमहल में अवस्थित है। मिरान मीर जाफर का पुत्र था।
Muslim Festivals Video



Thank U sir🙏🙏🙏