पहाड़िया जातीय शासन व्यवस्था

पहाड़िया शासन व्यवस्था | Pahadia Administrative System

पंचायत व्यवस्था

पहाड़िया शासन व्यवस्था

इस Article में पहाड़िया जातीय शासन व्यवस्था के बारे में बताया गया है।

परिचय

पहाड़िया समुदाय झारखंड में संताल परगना ( मुख्यत राजमहाल पहाड़ी क्षेत्र) में पाया जाता है। पहाड़िया समुदाय के लोगों की आबादी बाँसलोई नदी के किनारे भी मिलती है। पहाड़िया के तीन वर्ग होते है।

a) माल पहाड़िया (Mal Paharia )

b) सौरिया पहाड़िया (Souria Paharia)

c) दयाभाग पहाड़िया (Dayabhag Paharia)

तीनो वर्गों के शासन व्यवस्था लगभग समान होते है। संताल समाज में प्रचलित मांझी परगना शासन व्यवस्था इसी शासन व्यवस्था का एक विकसित रूप है। जब संताल समुदाय का इस क्षेत्र में आगमन हुआ तो संतालो के परंपरागत शासन व्यवथा में काफी बदलाव हुआ।

पहाड़िया शासन व्यवस्था

पहाड़िया ग्राम का प्रशासन पहाड़िया ग्राम पंचायत द्वारा किया जाता है।

इस समुदाय के लोग अपने को आपस मे ही ग्राम पंचायत के माध्यम से सुलझा लेते है।

पहाड़िया जातीय शासन व्यवस्था के ग्राम पंचायत में निम्न प्रमुख पद होते है:-

a) मांझी

पहाड़िया शासन व्यवस्था में गांव के प्रशासनिक और न्यायिक प्रधान को मांझी कहा जाता है। गांव के विवादो को मांझी ही सुलझाता है। सौरिया पहाड़िया में इसे सियनार भी कहा जाता और माल पहाड़िया में प्रधान। कहीं कही पर मांझी पद को महतो या ओहदार नाम से भी बुलाया जाता है।

b) गौडेत (भंडारी)

मांझी के सचिव को गौडेत भी कहा जाता है। किसी विवाद की सूचना पर मांझी के आदेश पर गौडेत बैठक बुलाता है। यह ग्राम पंचायत का संदेश वाहक होता है।

c) नायके

यह ग्राम पंचायत का धार्मिक प्रधान होता है। सारे धार्मिक फैसले नायके के नेतृत्व में लिया जाता है। सारे धार्मिक कार्य नायके के नेतृत्व में सम्पन्न किया जाता है। धार्मिक विवाद का निपटारा भी नायके ही करता है।

नाईब पंचायत

15-20 गांवों के समूह को अड्डा पंचायत कहा जाता है। अड्डा का प्रशासन नाईब पंचायत द्वारा किया जाता है जिसका प्रमुख नाईब कहलाता है।

सौरिया पहाड़िया जनजाति का Video

https://youtu.be/7Fyo-mbqwVc

सौरिया पहाड़िया जनजाति का Video

https://youtu.be/H910C83cVZw

1 thought on “पहाड़िया शासन व्यवस्था | Pahadia Administrative System

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *