पलामू के रक्सेल वंश

पलामू के रक्सेल वंश | Raksel Dynasty Of Palamu

Ancient History Of Jharkhand

Raksel Dynasty

पलामू के रक्सेल वंश

चेरो वंश से पहले पलामू में रक्सेल वंश का शासन था। रक्सेलों का शासन दक्षिण-पूर्वी पलामू में था।

ये अपने को हैहयवंशी राजपूत कहते थे। इसका मूल निवास स्थान राजपुताना (आधुनिक राजस्थान) था। राजपुताना से ये रोहतासगढ़ आये। रोहतासगढ़ होते हुए ये पलामू प्रविष्ट किये।

पलामू में प्रवेश करने से पूर्व ये दो दलों में बँट गये। एक दल देवगांव (आधुनिक गढ़वा जिला) में जाकर बस गए। दूसरा दल कूड़ेलवा (आधूनिक पलामू जिला) में जाकर बसे। इस प्रकार पलामू में रक्सेलों की दो शाखाओं के निर्माण हुआ – देवगन रक्सेल और कूड़ेलवा रक्सेल।

देवगन शाखा ने देवगन में अपनी किला बनाई और देवगन को राजधानी घोषित किया। देवगन अभी गढ़वा जिला में अवस्थित है। कूड़ेलवा शाखा ने कूड़ेलवा में अपनी किला बनाई और कूड़ेलवा को राजधानी घोषित किया।

रक्सेलों का शासन झारखंड के पलामू और छत्तीसगढ़ के सरगुजा में था। रक्सेलों का राजनीतिक गतिविधि का केंद्र पलामू से ज्यादा सरगुजा में था। रक्सेलों के शासनकाल में कलचुरी शासकों ने पलामू और सरगुजा के सीमावर्ती क्षेत्र में आक्रमण करके अपने साम्राज्य में मिला लिया था। मगर पलामू और सरगुजा में रक्सेल मजबूती से शासन करते रहे।

रक्सेलों के शासन के समय पलामू में खरवार, गोंड और कोरवा जातियों की प्रधानता थी। सर्वाधिक संख्या खरवारों की थी।

नागवंशियों और रक्सेलों का युद्ध

नागवंशी राजा भीमकर्ण के समय सरगुजा के रक्सेल राजा ने 12000 घुड़सवारों और एक बड़ी पैदल सेना के साथ छोटानागपुर पर आक्रमण किया था।

भीमकर्ण ने रक्सेलों को बरवा की लड़ाई में परास्त किया और सरगुजा वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।

इस युद्ध में भीमकर्ण ने रक्सेलों को बुरी तरह से लुटा, लूट से प्राप्त वस्तु में से भगवान वासुदेव (विष्णु) की मूर्ति भी थी।

इस युद्ध के जीत के बाद भीमकर्ण ने बरवा और टोरी परगना को अपने साम्राज्य में मिला लिया था।

रक्सेल और नागवंशियों की दूसरी लड़ाई कोराम्बे (लोहारदग्गा) में हुई थी। यह युद्ध बहुत भीषण था इसलिए कोराम्बे को झारखंड की हल्दीघाटी कहा जाता है। इस युद्ध मे छत्रकर्ण विजयी हुए थे।

16वीं सदी में चेरो के आने से पहले पलामू में रक्सेलों का ही शासन था। भागवत राय ने पलामू के रक्सेलों के अंतिम राजा रामसिंह की हत्या 1572 में कर दिया तथा रक्सेल शासन खत्म करके चेरो वंश की नींव डाली। (पलामू के रक्सेल वंश)

रक्सेल वंश से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

a) मुगल वंश के स्थापना के समय पलामू में रक्सेलों का शासन था।

रामगढ़ राजवंश Video

https://youtu.be/_3q5IvA9lDY

1 thought on “पलामू के रक्सेल वंश | Raksel Dynasty Of Palamu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *