झारखंड के गर्म जलकुण्ड

झारखंड के गर्म जलकुंड|Hot Springs Of JHARKHAND|झारखंड सामान्य ज्ञान|JPSC GK|JSSC GK

Jharkhand GeographyJharkhand GK

झारखंड के गर्म जलकुण्ड

तातापानी गर्म जलकुंड (Tatapani Hot Spring)-यह गर्म जलकुंड लातेहार जिला के जारम गांव में अवस्थित है। यह सुकरी नदी के सहायक ततहा नदी के तट पर अवस्थित है।

2.तेतुलिया (Tetulia)-तेतुलिया झारखंड का प्रसिद्ध जलकुण्ड है। यह जलप्रपात धनबाद जिला में दामोदर नदी के तट पर अवस्थित है।

3. चरक खुद्र (Charak Khudra) – यह गर्म जलकुंड धनबाद जिला के टुंडी प्रखंड में चरक-खुद्र गांव में स्थित है। यह जगह बराकर नदी के गोद पे अवस्थित है।

4. कावा – यह गर्म जलकुंड हजारीबाग जिला में अवस्थित है।

5. बलबल/दूआरी – यह गर्म जलकुंड झारखंड के चतरा जिले में गिद्धौर प्रखंड में बलबल नदी तट पर अवस्थित है। यह दुवारी गांव में स्थित होने के कारण इसे दुवारी गर्म जलकुंड भी कहते है।

6. नुनबिल

यह गर्म जलकुंड दुमका जिला के मसलिया प्रखंड में नूनबिल नदी के तट पर अवस्थित है।यहां प्रसिद्ध नुनबिल मेला लगता है ।

7. झरियापानी – यह गर्म जलकुंड दुमका जिला के गोपीकांदर में अवस्थित है।

8. तपातपानी – यह जलकुंड दुमका जिला में मोर नदी के तट में कुमड़ाबाद गांव में अवस्थित है।

9. तातलोई – यह जलकुंड दुमका जिला में भुरभुरी नदी में पलासी गांव में अवस्थित है।

10. सुसुमपानी

यह जलकुंड दुमका जिला में बाघमारा गांव में मोर नदी के तट में अवस्थित है।

11. भुमका – यह जलकुंड रानीबहाल गर्म जलकुंड के निकट ही मोर नदी के तट पर दुमका जिला मे अवस्थित है।

12. बारा झरना –यह जलप्रपात दुमका जिला में अवस्थित है।

13. रानी बहाल – यह जलकुंड दुमका जिला में मोर नदी के तट में रानीबहाल गांव में अवस्थित है।

14. टाइगर –यह जलकुंड हजारीबाग जिला में बराकर नदी में अवस्थित है।

15. बारामसिया – यह गर्म जलकुंड पाकुड़ जिला के महेशपुर प्रखण्ड के बीरकी गांव में अवस्थित है।

16. लाडलाउदाह – यह जलकुंड पाकुड़ जिला में बोरू नदी में अवस्थित है।

17. सूरजकुंड –यह भारत का सबसे गर्म जलकुंड है। इसका तापमान 88.5 डिग्री सेल्सियस है। यह हजारीबाग जिला के बरकट्ठा में अवस्थित है। यहां पे और तीन गर्म जलकुंड स्थित है ब्रम्हा जलकुंड, लक्ष्मण जलकुंड और राम जलकुंड

18. हरहद – यह गर्म जलकुंड हजारीबाग में अवस्थित है।

19. हुटार – यह जलकुंड पलामू जिला में उत्तरी कोयल नदी तट में अवस्थित है।

20. सिद्धपुर (सिदपुर) – यह पाकुड़ जिला के पाकुड़िया प्रखंड में स्थित है।

21. पिंडारकुंड – यह गर्म जलकुंड हजारीबाग जिला में अवस्थित है।

22. लुरगाथा – गंधोनिया गर्म जलकुंड रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड में अवस्थित है।

23. गंधोनिया – यह गर्म जलकुंड-रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड में अवस्थित है।

झारखंड के गर्म जलकुण्ड Detailed Video

https://youtu.be/R8OyoNeXhUs

3 thoughts on “झारखंड के गर्म जलकुंड|Hot Springs Of JHARKHAND|झारखंड सामान्य ज्ञान|JPSC GK|JSSC GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *